न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और असम समेत इन राज्यों में अभी भी कहर बरपा रहा कोरोना

महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। तो आइए जानते है कि फिलहाल इन राज्यों में कोरोना की स्थिति क्या है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 10:05:30

केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और असम समेत इन राज्यों में अभी भी कहर बरपा रहा कोरोना

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में 38,319 नए मरीज मिले 38,521 ठीक हुए और 501 की मौत हुई है। राहत की बात है कि लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से कम रहा है। इससे पहले 13 जुलाई को 625 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। देश में अब 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कई राज्य ऐसे है जहां कोरोना के दैनिक मामले 100 से भी कम है लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी है जहां कोरोना के रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। तो आइए जानते है कि फिलहाल इन राज्यों में कोरोना की स्थिति क्या है...

केरल

केरल की बात करे तो यहां रविवार को 13,956 लोग संक्रमित पाए गए। 13,613 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,350 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.25 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

महराष्ट्र

महाराष्ट्र में ​​​​​​​रविवार को 9,000 लोग संक्रमित पाए गए। 8,950 लोग ठीक हुए और 180 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.27 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.03 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में रविवार को 2,079 नए कोरोना मरीज सामने आए। वहीं, 2,743 लोग ठीक भी हुए। हालांकि 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस वक्त एक्टिव मामलों की संख्या 27,897 है। वहीं, कुल मामले 25.35 लाख हैं। राज्य में अबतक 24.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अबतक 33,724 लोगों की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 2,974 नए मामले सामने आए। वहीं, 3,290 लोग ठीक भी हुए। हालांकि 17 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस वक्त एक्टिव मामलों की संख्या 24,708 है। जबकि अबतक 13,132 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 19.40 लाख हैं। अबतक 19.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

कर्नाटक

कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस के 1,708 नए मामले सामने आए। वहीं, 2463 लोग ठीक भी हुए। हालांकि 36 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस वक्त एक्टिव मामलों की संख्या 29,291 है। जबकि अबतक 36,157 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 28.83 लाख हैं। अबतक 28.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

असम

असम में रविवार को कोरोना वायरस के 1,329 नए मामले सामने आए। वहीं, 2,277 लोग ठीक भी हुए। हालांकि 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस वक्त एक्टिव मामलों की संख्या 16,468 है। जबकि अबतक 4,999 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 5.47 लाख हैं। अबतक 5.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर