Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एकतरफा प्रेम का मामला, छठ पूजा से लौट रहे परिवार को मारी गोली, 3 मरे, 3 घायल

बिहार के लखीसराय जिले में एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने सोमवार की सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है, जहां घात लगाए बैठे अपराधी ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 12:18:13

एकतरफा प्रेम का मामला, छठ पूजा से लौट रहे परिवार को मारी गोली, 3 मरे, 3 घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने सोमवार की सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है, जहां घात लगाए बैठे अपराधी ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी। इलाज के दौरान दो सहोदर भाईयों सहित एक अन्य की मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। रेफर किए गए मरीजों में भी दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद डीएम अमरेंद्र कुमार एसपी पंकज कुमार, एसडीओ निशांत कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों के पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज चल रहा है।

मृतक में में शशिभूषण झा के पुत्र चंदन कुमार और राजनंदन कुमार शामिल हैं। जबकि जख्मी में प्रीति झा, लवली झा, दुर्गा कुमारी एवम शशिभूषण झा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी में प्रीति झा, लवली झा और दुर्गा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


एक तरफा प्यार का मामला

प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार सुबह हुई इस गोलीबारी में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 6 लोग छठ घाट से लौट रहै थे। उनके घर के पास ही उन्हें गोली मारी गयी। गोली मारने वाला आरोपी उनका पड़ोसी है, जिसका नाम अशीष चौधरी है। लगभग 10 दिन पहले हमलावर का इस परिवार संग विवाद हुआ था। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामला एक तरफा प्यार का है।

लखीसराय एसपी ने बताया कि आशीष चौधरी का प्रेम-प्रसंग उस परिवार की एक युवती से चल रहा था। आशीष चौधरी युवती से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले भी लड़की के परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जिस हथियार से गोलीबारी की गयी थी उसे बिहार पुलिस ने बरामद कर लिया है। शख्स ने 9 एमएम पिस्टल से सभी को गोली मारी थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका