न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार पहुंचा फिल्म पठान का विरोध, हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप, शाहरुख-दीपिका समेत 5 पर केस

मध्य प्रदेश और गुजरात में फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है वहीं, अब यह विवाद बिहार तक पहुँच गया है। फिल्म के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 10:31:56

बिहार पहुंचा फिल्म पठान का विरोध, हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप, शाहरुख-दीपिका समेत 5 पर केस

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। विवाद फिल्म के के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर चल रहा है। पठान के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर की बिकिनी पहनी है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर 'बेशरम रंग' के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। मध्य प्रदेश और गुजरात में फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है वहीं, अब यह विवाद बिहार तक पहुँच गया है। फिल्म के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, एक्टर शाहरुख खान, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समेत 5 लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

अधिवक्ता का कहना है कि फिल्म के निर्माता ने जानबूझकर हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने के लिए फिल्म बनाई है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब और कई चैनलों के माध्यम से 'पठान' मूवी का ट्रेलर और उसके गाने को देखा है। 'बेशर्म रंग कहां देखा दुनिया वालों ने...' गाने के माध्यम से देश में अश्लीलता और हिंदू समुदाय के लिबास को निशाना बनाते हुए धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में 3 जनवरी 2023 को अगली सुनवाई होगी।

दीपिका पादुकोण ने बनाया एडिक्टिव : सिंगर शिल्पा राव

आपको बता दे, बेशरम रंग गाने के पर्दे के पीछे छिपे लोग अब सामने आने लगे हैं और इस गाने को खास बता रहे हैं। बेशरम रंग’ सिंगर शिल्पा राव का कहना है कि यह गाना सिर्फ दीपिका के कारण ही एडिक्टिव बन सका है। वहीं, म्यूजिक कम्पोजर विशाल ददलानी ने इसे यूनीक करार दिया है।

शिल्पा का कहना है ​कि दीपिका का अंदाज ही इस गाने की जान है और यही लोगों को आकर्षित कर रहा है। शिल्पा का कहना है, 'मैंने ​दीपिका के लिए कई गानों को आवाज दी है। लेकिन यह गाना काफी अलग था। यह वह गाना था जिसमें वे अपनी स्किन को लेकर कॉन्फिडेंट थीं। जैसी वो हैं और जैसा फिल्म में उनका किरदार है, उसके अनुरूप यह गाना उन पर सूट कर रहा है। हमें खुद का जश्न मनाने की जरूरत है। दुनिया भर में बहुत-सी महिलाएं हैं, जो अपनी स्किन को लेकर कॉन्फिडेंट फील करती हैं।'

यह गाना अनोखा है : विशाल ददलानी

बेशरम रंग को लेकर ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में विशाल ददलानी ने कहा, 'यह गाना अनोखा है। इसमें अलग-अलग शैली का प्रभाव है। यह पुरानी स्कूल मैलोडी है, जिसे मॉडर्न बीट्स के साथ जोड़ा गया है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इसे एक अलग स्तर पर ले जाना चाहते थे। साथ ही वे वीमन एम्पॉवरमेंट को भी दर्शाना चाहते थे। इस गाने को बनाने में सभी ने काफी मेहनत की है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत