न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन के राजदूत संग विदेश सचिव क्यों काट रहे थे केक... राहुल ने पूछा सवाल, अनुराग ठाकुर, बोले- चाइनीज सूप कौन पी रहा था?

लोकसभा में राहुल गांधी ने चीन का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी चीनी राजदूत के साथ केक क्यों काट रहे थे, जबकि चीन ने जमीन कब्जाई और जवान शहीद हुए। इस पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के पिछले फैसलों पर सवाल उठाए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 3:26:01

चीन के राजदूत संग विदेश सचिव क्यों काट रहे थे केक... राहुल ने पूछा सवाल, अनुराग ठाकुर, बोले- चाइनीज सूप कौन पी रहा था?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बहस के दौरान चीन का मुद्दा उठाया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी चीन के राजदूत के साथ केक क्यों काट रहे थे, जबकि चीन ने 4,000 किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर लिया और 20 भारतीय जवान शहीद हुए।

राहुल गांधी ने कहा, 'पीएम और राष्ट्रपति चीन को खत लिख रहे हैं, और यह जानकारी खुद चीन का राजदूत दे रहा है। क्या हमारे सैनिकों की शहादत का जश्न मनाने गए थे विदेश सचिव?' उनकी इस टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई।

अनुराग ठाकुर का पलटवार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा, "अक्साई चिन किसकी सरकार में चीन के पास गया? तब हिंदी-चीनी भाई-भाई कहा जाता रहा और पीठ में छुरा घोंपा गया। डोकलाम के समय कौन चीन के अधिकारियों के साथ चाइनीज सूप पी रहा था?"

चीन के दूतावास क्यों पहुंचे थे विक्रम मिसरी?

दरअसल, भारत और चीन के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी मंगलवार को नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत हुई है और कई मुद्दों को सुलझा लिया गया है।

राहुल गांधी की इस टिप्पणी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है, जहां एक ओर विपक्ष सरकार को घेर रहा है, तो दूसरी ओर बीजेपी राहुल गांधी के बयानों पर जवाबी हमले कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज

सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा

जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल