न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का चुनाव लड़ने से इंकार, कहा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता

इन्हीं हलचलों के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सरकार और संगठन को चिट्ठी लिखकर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। इसके पीछे की वजह उन्होंने खराब स्वास्थ्य का होना बताया है। वर्तमान में यशोधरा शिवपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 2:11:32

शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का चुनाव लड़ने से इंकार, कहा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगी भाजपा पार्टी के आलाकमानों ने जब से यह संकेत दिया है कि 40 वर्तमान विधायकों के टिकट कटेंगे, तभी पार्टी प्रत्याशियों की हलचल बढ़ गई है। इन्हीं हलचलों के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सरकार और संगठन को चिट्ठी लिखकर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। इसके पीछे की वजह उन्होंने खराब स्वास्थ्य का होना बताया है। वर्तमान में यशोधरा शिवपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं और अब आगे वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। इसे लेकर यशोधरा ने अपने समर्थकों से भी चर्चा की है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस मामले में फिर विचार करने की सलाह दी है, लेकिन फिलहाल वह चुनावी मूड में बिल्कुल नजर नहीं आ रही हैं।

दूसरी ओर यशोधरा राजे सिंधिया के कुछ नजदीकी लोगों का कहना है कि यशोधरा पार्टी में अपनी उपेक्षा के चलते वे पार्टी और संगठन से नाराज चल रही हैं। इसी वजह से उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का मानस बनाया है। ज्ञातव्य है कि यशोधरा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं। सिंधिया के भाजपा में आने के बाद से यशोधरा राजे की सक्रियता कम हो गई है। इसके पीछे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा जारी है। यशोधरा ने संगठन को पत्र लिखकर चुनाव में भागदौड़ से परेशानी की बात कही है।

पत्र में कोविड की कही बात

यशोधरा ने संगठन को पत्र लिखा है। पत्र में 4 बार कोविड होने का जिक्र किया गया है। यशोधरा ने चुनाव में भागदौड़ से परेशानी होने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि वो बीते दिनों में 4 बार कोविड का शिकार हो चुकी हैं। शारीरिक तौर पर परिश्रम की स्थिति में नहीं हैं। चुनाव में लगातार भागदौड़ होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। इस वजह से वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह फिलहाल 5-6 महीने आराम करना चाहती हैं, वहीं वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात के दौरान जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

कई मंत्री-विधायकों के कट सकते हैं टिकट

दूसरी ओर भाजपा ने उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम जारी किए है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में कई मंत्री और विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। इसी के मद्दनजर कई बड़े चेहरे अपने नाम वापस ले रहे हैं। वहीं कई विधायकों के नाम काटे जाने के बाद विरोध के सुर बढ़ गए है। पार्टी रूठे हुए चेहरों को मनाने की कवायद में लगी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?