न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : खड़ी कार से बरामद हुआ फैक्टरी कारोबारी का शव, नशे की ओवरडोज से हुई मृत्यु

पंजाब के लुधियाना से जहां नशे की ओवरडोज से स्टिकर फैक्टरी कारोबारी की मौत हो गई जिनकी लाश उन्हीं की गाडी से बरामद हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 8:56:15

पंजाब : खड़ी कार से बरामद हुआ फैक्टरी कारोबारी का शव, नशे की ओवरडोज से हुई मृत्यु

नशा इंसान को आपे से बाहर कर देता हैं और इंसान खुद पर नियंत्रण खो देता हैं। यह नशा धीमे जहर की तरह नसों में दौड़ता हुआ जान ले रहा हैं। लेकिन कई बार इस नशे की अधिकता के चलते भी मौत हो जाती हैं। इसका एक मामला सामने आया हैं पंजाब के लुधियाना से जहां नशे की ओवरडोज से स्टिकर फैक्टरी कारोबारी की मौत हो गई जिनकी लाश उन्हीं की गाडी से बरामद हुई। थाना कूमकलां पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना कूमकलां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई हजूर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ताकि पता चल सके कि आखिरकार वह नशा कहां से लेकर आते थे।

मृतक के पिता प्रेम खेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका सबसे बड़ा बेटा विशाल खेड़ा है। वह स्टिकर फैक्टरी चलता था। उनके बेटे की पहचान मोती नगर निवासी हरजीत सिंह से थी। 30 जुलाई को वह अपनी कार पर फैक्टरी से घर जाने को निकला, मगर घर नहीं पहुंचा। तलाश के दौरान पता चला कि उसकी कार चंडीगढ़ रोड स्थित गांव चक्क सरवण नाथ के पास खड़ी है। वहां जाकर जांच की तो विशाल बेसुध पड़ा था, उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि आरोपी हरजीत सिंह और बीके इस्टेट निवासी मिट्ठू उर्फ सम्राट ने नशे की ओवरडोज दी थी।

आरोपी हरजीत की भी स्टिकर फैक्टरी है, जबकि सम्राट कहीं नौकरी करता है। हरजीत और विशाल पहले भी एक साथ नशा करते थे। इससे पहले भी ओवरडोज लेने से विशाल की हालत बिगड़ गई थी। उस समय उसे बचा लिया गया था। 30 जुलाई की दोपहर 3।30 बजे तीनों ने ताजपुर रोड इलाके में नशा किया। उन लोगों ने विशाल को ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय वे कार में इधर-उधर घुमाते रहे। शाम को वे उसे चंडीगढ़ रोड पर कार में छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल