न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विकसित-आत्मनिर्भर भारत को मजबूती प्रदान करेगा बजट : CM भजनलाल; राजस्थान की 5 प्रमुख खबरें

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगा। साथ ही, बजट में मेक इन इण्डिया से अब मेक फॉर वर्ल्ड की अवधारणा के साथ देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा दी गई है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 8:44:28

विकसित-आत्मनिर्भर भारत को मजबूती प्रदान करेगा बजट : CM भजनलाल; राजस्थान की 5 प्रमुख खबरें

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगा। साथ ही, बजट में मेक इन इण्डिया से अब ‘मेक फॉर वर्ल्ड‘ की अवधारणा के साथ देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा दी गई है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस बजट में समावेशी विकास पर विशेष फोकस देते हुए संतुलित विकास का रोडमैप दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है, किसानों को आर्थिक संबल दिया गया है तथा एमएसएमई सेक्टर को भी मजबूती दी गई है। जनता का यह बजट भारत के जन-जन के भविष्य को निखारेगा तथा बजट से समृद्ध और सशक्त राजस्थान के विजन को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन की अवधि को बढ़ाने, पावर सेक्टर रिफॉर्म के लिए विशेष सहायता देने एवं राज्य को पूंजीगत निवेश के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किये जाने के संबंध में प्रस्ताव दिए थे जिस पर केन्द्र सरकार ने बजट में मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि बजट 2025-26 में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर विशेष बल दिया गया है, जिससे देश विश्व में आर्थिक महाशक्ति की राह पर अग्रसर होगा।

श्री शर्मा ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को अभूतपूर्व बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस बजट में गरीब, युवा, महिला, किसान के कल्याण पर फोकस किया गया है। साथ ही, अन्त्योदय की अवधारणा पर काम करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, रोजगार, एमएसएमई, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, कौशल प्रशिक्षण जैसे नवाचारों के लिए भी विभिन्न प्रावधान किए गए है जिससे सभी क्षेत्रों में देश विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में किसानों को सशक्तीकरण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 से बढ़ाकर 5 लाख, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी, पीएम धन धान्य कृषि योजना, नया आयकर कानून, छोटे शहरों को 88 एयरपोर्ट से जोड़ना, आईआईटी संस्थानों में सीट की बढ़ोतरी, मैडीकल टूयूरिज्म को बढ़ावा देना सहित विभिन्न प्रावधान किए गए है। स्टार्ट अप, एमएसएमई और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधानों से युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

rajasthan top 5 news,cm bhajanlal,budget review

श्री देवनानी को गुड़ से तौला, ग्रामीण महिलाओं ने गाए मंगल गीत

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर शहर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सड़क व अन्य निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उन्हें गुड़ से तौला गया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनकी अगवानी कर मंगल गीत गाए।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। श्री देवनानी ने सुबह वार्ड 74 की आंतेड बस्ती में शक्ति सिंह डांगी से नौरत जी हलवाई तक सड़क व नाली निर्माण कार्य और गांधी नगर स्थित अमरचंद जी दायमा के मकान से दिलीप जी भाटी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम बोराज में रतन सिंह जी के मकान से राणा के तालाब शमशान तक सड़क निर्माण व हथाई से गोपाल की दुकान होते हुए मंगल हालु जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। आंतेड में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। बोराज में उन्हें गुड़ से तौला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उनकी अगवानी की और मंगल गीत गाए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के चंहुमुुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। पिछले बजट में अजमेर को सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात मिली थी। इन सभी बजट घोषणाओं पर पूरी गम्भीरता के साथ काम किया जा रहा है। यह पहली बार है जब एक बजट में अजमेर को इतनी सारी सौगातें मिली हो। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र मेंं हब बनाने के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मेें करोड़ो रूपए की लागत से सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। अजमेर उत्तर के कोटड़ा क्षेत्र मेंं सैटेलाइट अस्पताल का भवन बनना शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर आरोग्य मन्दिर स्थापित किए गए है । लोगों को उनके घर के पास ही उपचार उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इसी तरह शिक्षा, रोजगार, आर्युवेद, खेल, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अजमेर के लिए कई अहम घोषणाएं हुई है। इन सभी घोषणाओं पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकांश कामों के लिए स्थान चयन कर भूमि आंवटन की प्रक्रिया कर ली गई है। शीघ्र ही यह सभी काम अजमेर की विकास धारा में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

केंद्रीय बजट में समग्र विकास का विजन- गांव ढाणी तक और मजबूत होगा स्वास्थ्य का ढांचा : चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि आम बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और समृद्ध भारत के संकल्प को मजबूत करने के साथ-साथ समग्र विकास की अवधारणा को साकार रूप देने वाला है। यह देश के करोड़ों नागरिकों की आशाओं और उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत आम बजट स्वास्थ्य के क्षेत्र को नए आयाम देगा और आयुष्मान भारत के ध्येय को मूर्त रूप देगा। राजस्थान के लोगों को भी इन घोषणाओं का बड़ा लाभ मिलेगा।

श्री खींवसर ने कहा कि बजट में 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम शुल्क पूरी तरह हटाने, आगामी तीन वर्ष में हर जिले में कैंसर केयर सेंटर खोलने, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्ययोजना के लिए अधिक वित्तीय प्रावधान जैसी घोषणाएं आमजन के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होंगी।

चिकित्सा मंत्री ने कहा है कि मेडिकल कॉलेजों में सीटों की बढ़ोतरी एवं मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे छोटे शहरों और कस्बों तक भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी।

जल जीवन मिशन की अवधि वर्ष 2028 तक बढ़ाने, 12 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स शून्य करने जैसी घोषणाएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट निम्न एवं मध्यम तबके को बड़ा संबल प्रदान करेगा और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगा।

बजट से एनर्जी सेक्टर में होगा नई ऊर्जा का संचार - ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत आम बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बजट से देश एवं प्रदेश के गतिमान एनर्जी सेक्टर में नई ऊर्जा का संचार होगा।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बजट के जरिए वितरण क्षेत्र में सुधार तथा प्रसारण क्षमता को सुदृढ़ करने की मंशा व्यक्त करते हुए राज्यों को सकल राज्य घरेलू उत्पाद के 0.5 प्रतिशत तक की अतिरिक्त बोरोइंग लिमिट की स्वीकृति दी है। इससे राज्य अधिक प्रतिबद्धता के साथ बेहतर वित्तीय प्रबंधन से पावर सेक्टर रिफॉर्म्स कर पाएंगे। इससे बिजली कंपनियों की क्षमता और वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अन्ततः इसका लाभ प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति के रूप में होगा।

श्री नागर ने कहा कि नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन की घोषणा से सोलर पीवी सेल, ईवी बैटरियों, इलेक्ट्रोलाइजर, विंड टरबाइन, हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरण और ग्रिड स्तरीय बैटरियों के स्वदेशी विनिर्माण का ईकोसिस्टम तैयार होगा। इससे आने वाले समय में भारत विश्व में सोलर तथा नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के निर्माण का हब बनेगा।

ऊर्जा मंत्री ने न्यूक्लिर एनर्जी मिशन के माध्यम से वर्ष-2047 तक देश में 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के विस्तार तथा इसके लिए निजी सहभागिता से कम क्षमता के मॉड्यूलर रिएक्टर की योजना, जल जीवन मिशन की अवधि वर्ष 2028 तक बढ़ाने को भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में 12 लाख रूपए तक की आय को टैक्स से छूट प्रदान करने का लाभ आम करदाता को होगा।

श्री नागर ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को फलीभूत करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण देश के ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

rajasthan top 5 news,cm bhajanlal,budget review

राज्यपाल ने नागौर में नाहर भवानी मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को नागौर जिलें में स्थित अटियासन नाहर भवानी माता के दर्शन कर वहां पूजा अर्चना की। उन्होंने नाहर भवानी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी बाद में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक विभूतियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित भी किया।

राज्यपाल श्री बागडे ने इस दौरान भारतीय संस्कृति में शक्ति पूजा परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देवी पूजा परंपरा जीवन में गति और संचार से जुड़ी है। कुल की देवी का अर्थ है, जो पीढ़ियों से चले आ रहे कुटुंब का उद्धार करे।

उन्होंने राजस्थान में जैन समाज द्वारा विभिन्न स्थानों पर मंदिर स्थापत्य के लिए किए कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने नाहर भवानी मंदिर ट्रस्ट की समाजोपयोगी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और कहा कि जो अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीते हैं वही सार्थक जीवन जीते हैं

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका