न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्राजील : धरने पर बैठी वेश्याएं, कोरोना वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में शामिल करने की मांग

ब्राजील के दक्षिणपूर्व शहर बेलो होरिजोंटे में वहां की वेश्याएं एक सप्ताह के धरना प्रदर्शन पर बैठ गई हैं। इनकी मांग है कि कोरोना वायरस वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में इनको भी शामिल किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 7:03:51

ब्राजील : धरने पर बैठी वेश्याएं, कोरोना वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में शामिल करने की मांग

इस दुनिया के हर हिस्से में कोरोना ने अपना असर दिखाया हैं और अभी तक भी इससे संक्रमित होने वालों की संख्या बड़ी तादाद में सामने आ रही हैं। ऐसे में कोरोना वैक्सीन ही एक सहारा दिखाई दे रही हैं जिसकी बदौलत इसको नियंत्रित किया जा सकता हैं। कोरोना वैक्सीन की प्राथमिकता सूची तैयार की गई हैं जिसके अनुसार वैक्सीन दी जा रही हैं। इसी सिलसिले में ब्राजील के दक्षिणपूर्व शहर बेलो होरिजोंटे में वहां की वेश्याएं एक सप्ताह के धरना प्रदर्शन पर बैठ गई हैं। इनकी मांग है कि कोरोना वायरस वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में इनको भी शामिल किया जाए। महामारी के दौरान इन महिलाओं को भी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ी।

बता दें कि महामारी को देखते हुए होटल बंद कर दिए गए थे, जिस कारण शहर की हजारों वेश्याओं को अपनी सेवाएं देने के लिए किराए पर कमरे लेने पड़े। मिनास गैरेस राज्य के वेश्याओं के संघ की अध्यक्ष सीडा विएरा ने कहा कि हम फ्रंटलाइन में खड़े हैं, हम भी फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं और हम अर्थव्यवस्था चला रहे हैं, ऐसे में हम पर भी जोखिम की तलवार लटकी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि हमें भी वैक्सीन की खुराक लेने की जरूरत है। विएरा अपनी साथी महिलाओं के साथ सोमवार को धरना प्रदर्शन करती नजर आईं। जहां ये वेश्याएं अपना व्यापार करती थीं, उस जगह पर महामारी की वजह से होटल बंद कर दिए गए हैं और उसी गली के बाहर ये धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

धरने पर बैठी एक वेश्या ने कहा कि हम प्राथमिक समूह का एक हिस्सा हैं क्योंकि हम हर दिन अलग-अलग लोगों से मुलाकात करते हैं और अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं। महिला ने बताया कि सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य कर्मचारियों, अध्यापकों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को वैक्सीन लगाने के प्राथमिक समूह में शामिल किया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती