न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : मोबाइल लॉक नहीं खोलने पर की बड़े भाई की फावड़े से हत्या, शरीर के कई टुकड़े कर घर में ही दफनाया

सहारनपुर के गंगोह में हैवानियत की सभी हदें पार हो गई जिसमें मोबाइल लॉक नहीं खोलने पर बड़े भाई की फावड़े से हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 2:34:07

उत्तरप्रदेश : मोबाइल लॉक नहीं खोलने पर की बड़े भाई की फावड़े से हत्या, शरीर के कई टुकड़े कर घर में ही दफनाया

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के गंगोह में हैवानियत की सभी हदें पार हो गई जिसमें मोबाइल लॉक नहीं खोलने पर बड़े भाई की फावड़े से हत्या कर दी गई। इसके बाद छुरे से शरीर के कई टुकड़े कर घर में ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय फरमान के रूप में हुई। कई दिनों तक गांव में फरमान दिखाई नहीं दिया तो पड़ोसियों ने आरोपी से पूछा। उसने बताया कि फरमान काम के सिलसिले में करनाल चला गया है। कई दिनों बाद बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को बुला लिया। सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने फरमान के मोबाइल का पासवर्ड पूछा था, नहीं बताने पर हत्या कर दी। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोर ने रविवार रात नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई फरमान के साथ रहता था। पड़ोसियों ने जब आत्महत्या की वजह पूछी तो किशोर ने बताया कि उसने बकरा ईद से दो दिन पहले रात के वक्त अपने बड़े भाई फरमान (20) की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। शव को काटकर कमरे का फर्श खोद कर दबा दिया था। अब उसे पश्चाताप हो रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और सोमवार आधी रात को फर्श खोदकर टुकड़ों में बंटा शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरमान किशोर का सौतेला भाई था। वह उसकी मां के साथ ही आया था।

गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी अकील की तीन बेटियां और दो बेटे थे। अकील ने तीनों बेटियों की शादी कर दी थी। इसके बाद अकील और उनकी पत्नी का इंतकाल हो गया। घर में बड़ा बेटा फरमान और छोटा बेटा ही रहते थे। पुलिस के मुताबिक, ईद-उल-अजहा से दो पहले फरमान नया मोबाइल खरीदकर लाया था। फरमान मोबाइल को अपने छोटे नाबालिग भाई को नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने लॉक लगा रखा था। उसका छोटा भाई भी मोबाइल चलाना चाहता था, लेकिन फरमान पासवर्ड नहीं दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच दो सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। छोटे भाई ने फरमान की गर्दन पर फावड़ा मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात