न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पकड़ने गई पुलिस तो छत से कूदा आरोपी, बिजली के तार में उलझने से झुलसा, हुई मौत

पुलिस किशोरी को लेकर भागने के आरोपी मोहम्मद कैफ को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी और तभी वह भागने के लिए छत से कूद गया जिसमें वह बिजली के तार में उलझ गया और झुलस गया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 5:12:40

उत्तरप्रदेश : पकड़ने गई पुलिस तो छत से कूदा आरोपी, बिजली के तार में उलझने से झुलसा, हुई मौत

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पुलिस किशोरी को लेकर भागने के आरोपी मोहम्मद कैफ को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी और तभी वह भागने के लिए छत से कूद गया जिसमें वह बिजली के तार में उलझ गया और झुलस गया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाते ही एसएसपी, पीएसी और कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार वालों को समझाने लगे। उधर, मोहल्ले में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात करने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके की 17 साल की किशोरी लापता हो गई थी। शनिवार को घर वालों ने 10 लोगों पर आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश देने लगी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ घर पर मौजूद है और वहीं पर किशोरी भी छुपाई गई है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस मोहम्मद कैफ के घर पहुंच गई और उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह छत पर भाग गया।

पुलिस अभी नीचे घर वालों से बात कर रही थी कि मोहम्मद ने छत से छलांग लगा दी और बिजली के तार में उलझ गया। जिससे बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन पुलिस वालों ने उसे पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस नामजद आरोपी के घर गई थी। इस दौरान हादसा हुआ है। प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंप दी गई है। एहतियातन मोहल्ले में फोर्स तैनात की गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को बरामद कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल