न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारा

कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 5227 में बम की धमकी से मचा हड़कंप। यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया और सघन तलाशी ली गई। जयपुर और इंदौर के स्टेडियमों को भी मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 6:05:40

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारा

कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी की सूचना मिली। कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5227 को टेक-ऑफ से ठीक पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि, "सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। आवश्यक जांच प्रक्रिया अपनाई गई और मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पूरी तरह से पालन किया गया।"

यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षा जांच की गई

इस फ्लाइट को दोपहर 3:30 बजे कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन बम की धमकी मिलने के बाद इसमें देरी हो गई। सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारकर उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई। सीआईएसएफ (CISF) के अधिकारी यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं। इस घटना के समय कुल 186 यात्रियों में से 179 यात्री पहले ही विमान में सवार हो चुके थे। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद अगली मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो फ्लाइट को शाम 4 बजे रवाना किया गया।

टेक-ऑफ से पहले दी गई थी धमकी

बताया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ से पहले ही एक यात्री द्वारा बम की सूचना दी गई थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और विमान को आइसोलेट कर जांच शुरू की गई।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी

इसी दिन एक और धमकी भरा मामला सामने आया, जब जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। इस सूचना के बाद पुलिस की क्यूआरटी (QRT) टीम और एटीएस (ATS) की टीम मौके पर पहुंची और स्टेडियम में तलाशी अभियान चलाया गया।

होलकर स्टेडियम को भी दी गई थी धमकी

इससे एक दिन पहले यानी 12 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) को एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें स्टेडियम को उड़ाने की बात कही गई थी। पुलिस को सूचना मिलते ही स्टेडियम को खाली कराया गया और पूरे परिसर की गहन जांच की गई।

पुलिस के मुताबिक, 9 मई को भी एमपीसीए को इसी तरह का ईमेल मिला था जिसमें धमकी दी गई थी। हालांकि जांच में उस समय की धमकी फर्जी पाई गई थी, लेकिन बार-बार ऐसे मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत