न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BOM व PNB ने कम की ब्याज दर, होम लोन और कार लोन हुआ सस्ता, कम देनी पड़ेगी EMI

आरबीआई ने पांच साल के अंतराल के बाद बीती 7 फरवरी को रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 5:04:29

BOM व PNB ने कम की ब्याज दर, होम लोन और कार लोन हुआ सस्ता, कम देनी पड़ेगी EMI

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने होम और कार लोन समेत अपने रिटेल लोन पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर में कटौती के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने यह कदम उठाया है। आरबीआई ने पांच साल के अंतराल के बाद बीती 7 फरवरी को रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत किया था। रेपो रेट वह ब्याज दर होती है, जिस पर बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रविवार को बयान में कहा कि इस कटौती के बाद होम लोन के लिए उसकी बेंचमार्क रेट घटकर 8.10% रह गई है, जो बैंकिंग इंडस्ट्री में सबसे कम रेट्स में से है।

कार लोन पर भी रेट हो गई काफी कम

इसी के साथ कार लोन पर ब्याज दर घटकर 8.45 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, एजुकेशन लोन और रेपो से जुड़ी लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) में चौथाई प्रतिशत की कमी आई है। बैंक पहले ही होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ कर चुका है। बैंक ने कहा, 'ब्याज दरों में कमी और प्रोसेसिंग फीस से छूट का यह दोहरा लाभ बैंक के सभी ग्राहकों को मिल रहा है। यह हमारे सभी को बेस्ट फाइनेंसिंग सोल्यूशंस प्रदान करने के कमिटमेंट को पूरा करता है।'

PNB ने भी घटाई दरें

पंजाब नेशनल बैंक ने भी हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने कई तरह के लोन्स पर ब्याज दरों को घटा दिया है। इससे अब पीएनबी के होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन सस्ते हो गए हैं। नई दरें 10 फरवरी से लागू हो गई हैं। PNB कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। यह दर 8.15% सालाना से शुरू होती है। वहीं, PNB डिजी कार लोन 8.50% सालाना की कम ब्याज दर पर उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ