न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश के लापता सांसद का कोलकाता के खाली फ्लैट में मिला शव, हत्या की आशंका

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम का शव पश्चिम बंगाल के कोलकात में मिला है। अजीम बीते आठ दिनों से कोलकाता में लापता बताए जा रहे थे। आज बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। बांग्लादेशी सांसद 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे और दो दिन बाद लापता हो गए। पुलिस आशंका जता रही है कि बांग्लादेश के सांसद की हत्या हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 12:36:10

बांग्लादेश के लापता सांसद का कोलकाता के खाली फ्लैट में मिला शव, हत्या की आशंका

कोलकाता। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम का शव पश्चिम बंगाल के कोलकात में मिला है। अजीम बीते आठ दिनों से कोलकाता में लापता बताए जा रहे थे। आज बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। बांग्लादेशी सांसद 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे और दो दिन बाद लापता हो गए। पुलिस आशंका जता रही है कि बांग्लादेश के सांसद की हत्या हुई है।

लापता सांसद का पता लगाने के लिए भारतीय और बांग्लादेशी अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया गया था। कोलकाता पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के हवाले से यह बताया गया है।

एक बांग्लादेशी अखबार के अनुसार, एक डिप्टी पुलिस कमिश्नर के हवाले से बताया कि अजीम का शव बुधवार की सुबह कोलकाता के न्यू टाउन में संजीवा गार्डन के एक खाली पड़े फ्लैट से बरामद किया गया। रिपोर्ट में अपने सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह फ्लैट एक एक्साइज ड्यूटी अधिकारी का है।

जेनाईदाह-4 निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अजीम 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता पहुंचे।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, अजीम के निजी सहायक अब्दुर रऊफ ने कहा कि विधायक ने पहले दो दिनों तक अपने परिवार और पार्टी के सदस्यों से संपर्क बनाए रखा। हालांकि, 14 मई से उनका फोन बंद है।

सांसद के परिवार ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने लापता सांसद का पता लगाने के लिए दिल्ली और कोलकाता में राजनयिकों को सतर्क किया था। कोलकाता में बांग्लादेश दूतावास भी मामले की जांच कर रहा था। इंडिया टुडे के अनुसार, अजीम की बेटी मुमतरीन फिरदौश ने मंगलवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस खुफिया विभाग में अपने पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती