न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस-यूक्रेन युद्ध से Elon Musk को हुआ तगड़ा नुकसान, 200 बिलियन डॉलर से भी कम हुई दौलत

भारत ही नहीं पूरी दुनिया का शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk की दौलत 200 बिलियन डॉलर से भी कम रह गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 11:18:33

रूस-यूक्रेन युद्ध से Elon Musk को हुआ तगड़ा नुकसान, 200 बिलियन डॉलर से भी कम हुई दौलत

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके हुए हैं। कीव एयरपोर्ट को खाली कराया जा रहा है। रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं। बॉर्डर पर दो लाख से ज्यादा रूसी सिपाही तैनात हैं। यूक्रेन को लेकर पूर्वी यूरोप में जारी संकट का असर अब हर कोने में महसूस होने लगा है। रूस-यूक्रेन युद्ध से आज भारतीय शेयर मार्किट बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले मिनट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,700 पॉइंट्स टूटकर 55,563 पर पहुंच गया है। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हो रही है। निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया का शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk की दौलत 200 बिलियन डॉलर से भी कम रह गई है।

एक समय मस्क का नेटवर्थ 300 बिलियन डॉलर के भी पार चला गया था। अभी बुधवार की गिरावट के बाद मस्क को 13.3 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा और उनका नेटवर्थ कम होकर 198.6 बिलियन डॉलर पर आ गया। लंबे समय बाद ऐसा हुआ कि किसी भी अरबपति का नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं है। हालांकि अभी भी टेस्ला (Tesla) के सीईओ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

टेस्ला के शेयरों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। इसके चलते टेस्ला का शेयर (Tesla Stock) सितंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गया। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, इस साल की शुरुआत से शेयर बाजारों में आ रही गिरावट के कारण मस्क को 1 जनवरी से अभी तक 71.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। पिछले साल 4 नवंबर को एलन मस्क का नेटवर्थ अपने पीक पर था और 340.4 बिलियन डॉलर हो गया था।

ऐसा नहीं है कि शेयर बाजारों में चल रही गिरावट का नुकसान सिर्फ मस्क को ही उठाना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) इस साल अब तक 22.9 बिलियन डॉलर गंवा चुके हैं। इसी तरह तीसरे पायदान पर मौजूद बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को 22.5 बिलियन डॉलर का, चौथे सबसे अमीर बिल गेट्स (Bill Gates) को 15.7 बिलियन डॉलर का और पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज (Larry Page) को 14.1 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। अभी तक सिर्फ एलन मस्क और जेफ बेजोस ही दो ऐसे इंसान हैं, जिनका नेटवर्थ कभी 200 बिलियन डॉलर के पार गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती