न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च में दावा! AB, B ब्लड ग्रुप वालों और मांसाहारियों को कोरोना से ज्यादा खतरा

रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकाहारी लोगों की तुलना में मांसाहारियों को कोरोना वायरस संक्रमण होने की आशंका ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 3:57:52

रिसर्च में दावा! AB, B ब्लड ग्रुप वालों और मांसाहारियों को कोरोना से ज्यादा खतरा

सीरो पॉजिटिव सर्वे के डेटा के आधार एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि AB और B ब्लड ग्रुप के लोगों को कोविड-19 से ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है और O ब्लड ग्रुप के लोगों पर इस बीमारी से सबसे कम खतरा है। इस ब्लड ग्रुप के ज्यादातर मरीज या तो एसिम्प्टोमैटिक हैं या फिर उनमें बेहद हल्के लक्षण देखे गए हैं। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने यह रिसर्च रिपोर्ट जारी किया है। ये सर्वे देशभर के 10 हजार से ज्यादा लोगों पर किया गया था. 140 डॉक्टरों के ग्रुप ने इस सर्वे से रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकाहारी लोगों की तुलना में मांसाहारियों को कोरोना वायरस संक्रमण होने की आशंका ज्यादा है।

- इस सर्वे पर बात करते हुए आगरा के पैथालॉजिस्ट डॉ अशोक शर्मा ने एक न्यूज चैनल को बताया कि सबकुछ किसी व्यक्ति के जेनेटिक स्ट्रक्चर पर निर्भर करता है। जैसे थैलेसीमिया से पीड़ित व्यक्ति को शायद ही कभी मलेरिया होता हो। कई उदाहरण ऐसे भी हैं, जिनमें पूरे परिवार को संक्रमण हुआ पर उसी परिवार का एक व्यक्ति इससे बचा रहा। इसकी वजह जेनेटिक स्ट्रक्चर है।

- डॉ शर्मा कहा कि हो सकता है कि O ब्लड ग्रुप का इम्यून सिस्टम इस वायरस के खिलाफ AB और B ग्रुप वालों से ज्यादा मजबूत हो। हालांकि, अभी इस रिसर्च पर और स्टडी किए जाने की जरूरत है। लेकिन, इस रिसर्च के मायने ये नहीं है कि O ब्लड ग्रुप वालों को सावधानी बरतना छोड़ देना चाहिए। वो पूरी तरह इस वायरस से इम्यून नहीं हैं और उन्हें भी दिक्कत हो सकती है।

- सीनियर फिजीशियन डॉ एसके कालरा ने कहा कि ये केवल सैंपल सर्वे है। ये एक्सपर्ट द्वारा रिव्यू किए गए रिसर्च पेपर नहीं हैं। इसमें ये बात वैज्ञानिक आधार पर साफ नहीं हो रही है कि अलग ब्लडग्रुप वालों की संक्रमण दर अलग क्यों है। अभी O ब्लड ग्रुप और बेहतर इम्युनिटी को कनेक्ट करके कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब