न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट: पंजाब में हाई अलर्ट, सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश, NSG और NIA की टीम मौके पर रवाना

धमाके को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं सार्वजनिक जगहों पर भी अब सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 3:52:44

लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट:  पंजाब में हाई अलर्ट, सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश, NSG और NIA की टीम मौके पर रवाना

पंजाब के लुधियाना कोर्ट में गुरुवार दोपहर धमाका हुआ है। धमाके में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है वहीं, 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट की तीसरी मंजिल पर संदिग्ध धमाका हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल एनआईए की टीम मौके पर रवाना हो गई है। धमाके को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं सार्वजनिक जगहों पर भी अब सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक क्षत-विक्षत डेड बॉडी वॉशरुम में मौजूद है। आशंका जताई जा रही है यह बॉडी आत्मघाती हमलावर की हो सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर NSG की टीम को भी बुलाया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ही हिल गई। वहां मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम चन्नी के साथ घटनास्थल पर डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पहुंच रहे हैं।

ला एंड आर्डर पर कोई ध्यान नहीं-सुखबीर सिंह बादल

धमाके के कारण ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर में यह विस्फोट उस समय हुआ, जब जिला कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। सुखबीर सिंह बादल ने घटना की निंदा की है और कहा कि इस समय पंजाब पुलिस सिर्फ अकाली नेताओं पर केस दायर करने पर ही काम कर रही है और उनका ला एंड आर्डर पर कोई ध्यान नहीं है। इसी कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि वह सियासी बदलाखोरी में न पड़ें, बल्कि ला एंड आर्डर पर ध्यान दें।

धमाके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वे स्थिति का जायजा लेने लुधियाना जा रहे हैं और मौके पर फर्स्ट हैंड जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा, 'पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आते ही कुछ देशद्रोही तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। मामले में दोषी पाए जाने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।'

कोर्ट में हुए धमाके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखना है। खबर सुनकर दुख हुआ, मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं एवं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल