न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के 28 राज्यों में फैली ब्लैक फंगस महामारी, अब तक 28000 मामले आए सामने

कोरोना वायरस के बाद महामारी बनी ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीज अब चिंता बढ़ा रहे है। देश के 28 राज्यों में ब्लैक फंगस के मरीज मिल चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 10:23:34

देश के 28 राज्यों में फैली ब्लैक फंगस महामारी, अब तक 28000 मामले आए सामने

कोरोना वायरस के बाद महामारी बनी ब्लैक फंगस (Black Fungus) के बढ़ते मरीज अब चिंता बढ़ा रहे है। देश के 28 राज्यों में ब्लैक फंगस के मरीज मिल चुके है। कुछ दिन पहले तक 26 राज्यों में 19 हजार के करीब मामले सामने आए थे लेकिन सोमवार को मंत्री समूह की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 28 राज्यों में अब तक 28 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 28वीं बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप एस पुरी और नित्यानंद राय, एवं अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे। इनके अलावा नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल, डीबीटी सचिव डॉ. रेणु स्वरुप, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. सुनील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि देश में 28,252 मरीज फंगस संक्रमित मिले हैं जिनमें से 86% (24,370 मामले) मरीज कोरोना संक्रमित रहे हैं। वहीं 62.3% (17,601) मरीजों में मधुमेह पहले से था।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6,339 मामले अब तक मिल चुके हैं। वहीं गुजरात में 5,486 लोग फंगस के शिकार हुए। इस दौरान जीनोम सिक्वेसिंग को लेकर अधिकारियों ने बताया कि 10 लैब में अब तक 30 हजार से अधिक सैंपल की सिक्वेसिंग पूरी हो चुकी है जिनके जरिए अलग अलग वैरिएंट के बारे में जानकारी भी मिल रही हैं।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में संक्रमण को लेकर हालात अब काफी तेजी से सुधर रहे हैं। कोरोना की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि देश के 17% सक्रिय मामले 26 राज्यों में हैं। सात राज्य दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड और झारखंड में रोजाना हजार से कम मामले मिल रहे हैं।

जबकि पांच राज्य जम्मू, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में यह संख्या 2000 से कम है। यहां तक कि महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में भी मामलों की संख्या में भी महत्वपूर्ण दर से गिरावट देखी गई है। यहां संक्रमण की बढ़ोतरी दर 14.7% (5 मई) से घटकर 3.48% हो चुकी है।

24 घंटे में 93,828 नए मरीज मिले

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले एक लाख से कम रहे। बुधवार यानी कल 93,828 नए मिले है। इस दौरान 1 लाख 48 हजार 951 मरीज ठीक भी हुए है। बीते दिन ठीक हुए मरीजों के बाद देश में अब इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 11.65 लाख हो गया है। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी कम होकर 5.66% हो गई है।

बुधवार को देश में महामारी से 2,187 लोगों ने जान गंवाई। हालांकि, कल के डेटा में 6,138 मौतें रिकॉर्ड की गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार में पिछले दिनों हुईं 3,951 मौतों को अपडेट किया गया है। बीते मंगलवार को 2,222 मरीजों की मौत हुई थी। देख में अब तक कोरोना से 3.59 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को तमिलनाडु में संक्रमण के सबसे ज्यादा 17,321, केरल में 16,204, महाराष्ट्र में 10,989 और कर्नाटक में 10,959 नए मामले सामने आए। इन चार राज्यों में देश के कुल एक्टिव केस का आधे से ज्यादा 7.20 लाख मामले हैं, जो करीब 60% है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर