न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा...जानें कहां-कहां 'ब्लैक फंगस' ने दी दस्तक

देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस यानी ‘म्यूकोरमाइकोसिस’ नाम की जानलेवा बीमारी ने दस्तक दे दी है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा में भी इस बीमारी ने कदम रख लिए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 2:08:19

गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा...जानें कहां-कहां 'ब्लैक फंगस' ने दी दस्तक

देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस यानी ‘म्यूकोरमाइकोसिस’ नाम की जानलेवा बीमारी ने दस्तक दे दी है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा में भी इस बीमारी ने कदम रख लिए है। हरियाणा में इस बीमारी से अब तक तीन दर्जन से ज़्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, ओडिशा, बिहार में इस बीमारी ने दस्तक दी है, जो कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों को अपना निशाना बना रही है। बीते सोमवार को भुबनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हुए 71 वर्षीय मरीज़ को ब्लैक फंगस होना पाया गया। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 14 मरीज़ पिछले 12 घंटों में पाए जा चुके हैं। गुजरात में बड़ा संकट सामने दिख रहा है क्योंकि अब तक 100 से ज़्यादा केस सामने आ चुके हैं, जिनमें इस संक्रमण के चलते मरीजों को आंख गंवाना पड़ी है। सूरत में ही 25 केस आ चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार को अंदेशा है कि इस संक्रमण के करीब 2000 मामले तक राज्य में हो सकते हैं।

बता दे, कोविड-19 से ठीक हुए लोगों में म्यूकर माइकोसिस या 'ब्लैक फंगस' के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वायरस की तरह फंगस भी कोविड मरीजों पर हावी हे रहे हैं। ब्लैक फंगस (म्युकर माइकोसिस) कैंसर की तरह मरीजों की हड्डियां तक गला रहा है। यह अपने आसपास की कोशिकाएं भी नष्ट कर सकता है। यह फंगल इन्‍फेक्‍शन नाक और आंख के रास्‍ते शरीर में प्रवेश करता है। आंख के नीचे फंगस जमा होने से सेंट्रल रेटिंग आर्टरी में ब्‍लड का फ्लो बंद हो जाता है। आंखों में इंफेक्‍शन के बाद यह एक-दो दिन में ब्रेन तक पहुंच जाता है। तब आंख निकालना मजबूरी होती है। यदि आंख निकालने में देर हो जाए तो मरीज की जान बचानी मुश्किल है।

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस

कोविड से ठीक हुए तीन मरीज़ों के उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में पाए जाने की खबर दो दिन पहले आई थी, जिनमें से एक मरीज मुज़फ्फरनगर का था और दूसरा बिजनौर का। अब मथुरा में इस बीमारी के कम से कम दो मरीजों के सामने आने की खबरें हैं। खबरों के मुताबिक एक मरीज़ को दिल्ली रेफर कर दिया गया है जबकि दूसरे को मथुरा में अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मथुरा के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

हरियाणा में अब तक कुल 40 मामले

पीजीआई रोहतक के बाद अब करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो केस सामने आए हैं। दोनों का इलाज शुरू हुआ है,​ जिनकी आंखों पर फफूंद बढ़ रही है। आलम यह है कि हेल्थ डायरेक्टर जनरल वीना सिंह ने माना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास अब तक ज़िलेवार मरीज़ों का डेटा नहीं है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा के कुछ ज़िलों में अब तक कुल 40 मामले आ चुके हैं।

मध्य प्रदेश से सामने आए 50 केस

ब्लैक फंगल का इलाज खोजने और इस पर काबू पाने के लिए देश में जो पहली यूनिट शुरू की जाएगी, वह भोपाल और जबलपुर के मेडिकल कॉलेजों में बनेगी। इस खबर के साथ ही मध्य प्रदेश का आंकड़ा भी चिंताजनक दिख रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में 50 केस सामने आने की बात स्वीकार की है। हालिया खबरों के मुताबिक इंदौर के अस्पतालों में यह संक्रमण दो मरीज़ों की जान ले चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब