न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विपक्ष पर पड़ रहा भाजपा का प्रभाव, रेवंत चले योगी की बुलडोजर नीति पर

देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भाजपा का असर देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी के उस आदेश से मिलता है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बनने से पहले मुख्यमंत्री निवास के बाहर लगी फेसिंग पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 6:30:59

विपक्ष पर पड़ रहा भाजपा का प्रभाव, रेवंत चले योगी की बुलडोजर नीति पर

नई दिल्ली। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भाजपा का असर देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी के उस आदेश से मिलता है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बनने से पहले मुख्यमंत्री निवास के बाहर लगी फेसिंग पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिए। उनका यह कदम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्य करने के तरीके को बया करता है।

रेवंत रेड्डी ने आज तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य में कांग्रेस के प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एल.बी स्टेडियम में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री बनने से पहले ही रेवंत रेड्डी ने बुलडोजर एक्शन की शुरुआत कर दी है। बुलडोजर की पहली कार्रवाई मुख्यमंत्री आवास पर ही हुई है। शपथ ग्रहण से पहले रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगी फैंसिंग को उखाड़ फेंकने के आदेश दे दिए। मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगी फैंसिंग की वजह से ट्रैफिक जाम होता था, इससे लोगों को परेशानी होती थी। मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस एक किलेनुमा छवि पेश करता था, जिसे तोड़कर रेवंत तेलंगाना में ‘प्रजाला’ सरकार का संदेश देना चाहते हैं।

तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेवंत रेड्डी और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले लोक कलाकारों ने एलबी स्टेडियम के बाहर परफॉर्म भी किया। गौरतलब है कि भाजपा की तरह ही कांग्रेस में भी रेवंत रेड्डी का नाम फाइनल होने से पहले तेलंगाना में सीएम पद की रेस में पूर्वी तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकेट रेड्डी, पूर्व डिप्टी सीएम दामोदर राजनरसिंह जैसे नाम शामिल थे।

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के दूसरे सीएम

रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने। करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (KCR) मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बीआरएस को पराजित किया। पार्टी को 119 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें मिलीं तो बीआरएस को 39 सीटों से संतोष करना पड़ा।

राज्यपाल तमिलिसाई ने दिलाई शपथ

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेवंत रेड्डी और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले लोक कलाकारों ने एलबी स्टेडियम के बाहर परफॉर्म भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत