न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2024 के चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर विजय हासिल करेगी भाजपा: अमित शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा, 2024 में चुनाव आने वाला है, मैं बिहार की जनता का इसलिए धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया। 2019 में भी 53 प्रतिशत वोट और 39 सीटें देकर मोदी जी के फिर से आपने प्रधानमंत्री बनाया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 5:46:42

2024 के चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर विजय हासिल करेगी भाजपा: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं। शनिवार को बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधा। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि गठबंधन ने अपना पिछला नाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन बदल दिया क्योंकि वह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से जुड़े नाम के साथ जनता के बीच नहीं जाना चाहता था।

अमित शाह ने कहा, “अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। हर रोज़ बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया। ये UPA नाम के साथ नहीं आ सकते इसलिए इन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन नाम रखा है, नाम कोई भी बदले यह वहीं लालू प्रसाद यादव है जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया है।

लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया

झंझारपुर में अमित शाह ने कहा कि इस भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल बल्कि देश-दुनिया में पहुंचाने का काम किया है। मैं बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी लेकिन इसके बाद जनता ने जो आक्रोश दिखाया मैं उसका सम्मान करता हूं।

लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते

विपक्षी गठबंधन पर स्वार्थी होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है। नरेंद्र मोदी फिर से वही पद संभालने जा रहे हैं। यह गठबंधन बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जा रहा है। तुष्टिकरण के जरिए वे बिहार को ऐसे तत्वों के हाथों में सौंप रहे हैं जो बिहार को सुरक्षित नहीं रहने देंगे।”

2024 में बिहार की 40 सीटें जीतेगी भाजपा

गृह मंत्री शाह ने कहा, 2024 में चुनाव आने वाला है, मैं बिहार की जनता का इसलिए धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया। 2019 में भी 53 प्रतिशत वोट और 39 सीटें देकर मोदी जी के फिर से आपने प्रधानमंत्री बनाया। झंझारपुर की जनता जिस उत्साह के साथ मोदी जी के समर्थन में यहां आई है, मुझे पूरा भरोसा है कि 2024 में बिहार में 39 सीटों का रिकॉर्ड तोड़कर 40 की 40 सीट एनडीए और भाजपा जीतेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप