न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'अयोध्या-मथुरा में बम फोड़ूंगा, सर तन से जुदा कर दूंगा', BJP विधायक को PFI के एक नेता की धमकी

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय कुमार देशमुख को पीएफआई के एक नेता ने हाथ से पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, इस पत्र में अयोध्या और मथुरा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 1:59:18

'अयोध्या-मथुरा में बम फोड़ूंगा, सर तन से जुदा कर दूंगा', BJP विधायक को PFI के एक नेता की धमकी

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय कुमार देशमुख को पीएफआई के एक नेता ने हाथ से पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, इस पत्र में अयोध्या और मथुरा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, बीजेपी विधायक विजय कुमार देशमुख ने इस धमकी भरे पत्र को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, विधायक विजयकुमार देशमुख ने कथित पीएफआई नेता मोहम्मद शफी बिराजदार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया है कि पीएफआई पर सरकार के प्रतिबंध से नाराज होकर पीएफआई नेता ने उन्हें सिर काटने की धमकी दी। बता दें कि बीते दिनों ही केंद्र सरकार ने टेरर लिंक होने की वजह से पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर पांच साल के लिए बैन लगाया था और छापेमारी कर इसके सैकड़ों कैडर को गिरफ्तार किया था।

भाजपा विधायक ने अपनी शिकायत दावा किया कि पीएफआई सदस्य ने कथित तौर पर आत्मघाती हमलावरों द्वारा अयोध्या राम मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जैसे प्रमुख हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। आरोपियों ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य नेता उनके रडार पर हैं। साथ ही इस पत्र में दावा किया गया है कि अयोध्या, काशी, मथुरा में भी धमाका किया जाएगा।

अब अंजाम भुगतना पड़ेगा

धमकी वाले पत्र में कहा गया है कि सरकार ने पीएफआई पर पाबंदी लगाकर सही नहीं किया, अब अंजाम भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहीं, पत्र में सिमी का भी जिक्र किया गया है। फिलहाल, सोलापुर पुलिस इस मामले और पत्र की सत्यता की जांच में जुट गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?