न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा ने फिर चौंकाया, खट्‌टर की जगह नायब सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने आज एक बार फिर से देश की जनता को चौंकाया है। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का इस्तीफा पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को दिलाया और उसके बाद विधायक दल की बैठक में उनके स्थान पर हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Mar 2024 2:52:36

भाजपा ने फिर चौंकाया, खट्‌टर की जगह नायब सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने आज एक बार फिर से देश की जनता को चौंकाया है। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का इस्तीफा पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को दिलाया और उसके बाद विधायक दल की बैठक में उनके स्थान पर हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। नायब सिंह सैनी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ज्ञातव्य है कि नायब सिंह भाजपा की ओर से कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद भी हैं। वैसे विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम के तौर पर संजय भाटिया का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन मोहर सैनी के नाम पर लगी।

कहा जा रहा है कि भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ ही नई सरकार बना सकती है। इसके अलावा जेजेपी के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेला होगा। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं।

इससे पूर्व तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार दिखाई देने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा पत्र हरियाणा के राज्यपाल को सौंप दिया था।

खबर है कि सीटों के बंटवारे पर दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और भाजपा के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। जेजेपी ने दो सीट मांगी है, जिन्हें देने के लिए भाजपा तैयार नहीं है। दुष्यंत चौटाला आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करेंगे अगर उसके बाद भी सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी तो गठबंधन टूट सकता है। जिसके बाद हरियाणा में नए सिरे से सरकार का गठन किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंचने में विफलता के बाद भाजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के बीच संबंध खराब हो गए थे। 2019 के चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और जेजेपी के बीच संबंधों में तनाव के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों ने कहा कि जेजेपी दो सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। हालांकि, बीजेपी जेजेपी को सीटें देने के पक्ष में नहीं है क्योंकि वह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत