न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत-PAK में न हो जंग', मौलाना अरशद मदनी के बयान पर भड़की BJP, कहा- पाकिस्तान हमारा खून बहाए और हम...

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और पाकिस्तान से पानी रोकने पर आपत्ति जताई। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जबकि मदनी ने नफरत की हुकूमत के खिलाफ बात की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 May 2025 8:56:48

'भारत-PAK में न हो जंग', मौलाना अरशद मदनी के बयान पर भड़की BJP, कहा- पाकिस्तान हमारा खून बहाए और हम...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। इस घटनाक्रम के बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने इस हमले की कड़ी निंदा की और धर्म पूछकर मारने वाले आतंकियों को जाहिल कहा। इस संदर्भ में भारत ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है, जिसे लेकर अरशद मदनी ने आपत्ति जताई और कहा कि पानी रोका जाना ठीक नहीं है।

'पाकिस्तान खून बहाए, हम पानी भी न बंद करें'

मौलाना मदनी ने कहा, "यह नदियां हजारों सालों से बह रही हैं। आप उनका पानी कहां ले जाएंगे?" उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शाहनवाज हुसैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे आपत्तिजनक बताया। शाहनवाज ने कहा, "पाकिस्तान हमारा खून बहाए और हम उसका पानी भी बंद न करें, ये किस तरह की सलाह दे रहे हैं? वह कह रहे हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए और पाकिस्तान को जवाब नहीं देना चाहिए।"

बीजेपी नेता ने यह भी कहा, "ऐसी बयानबाजी से मुस्लिम समाज में भी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के खिलाफ गुस्सा है। हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई, पूरा देश एक साथ खड़ा है। अरशद मदनी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।"

'नफरत की हुकूमत नहीं होनी चाहिए'

सिंधु जल समझौते पर मदनी ने कहा, "क्या यह आसान है? इन दरियाओं का पानी कहां ले जाओगे? प्यार-मोहब्बत की हुकूमत होनी चाहिए, नफरत की नहीं।" उन्होंने यह भी कहा कि सतलज, रावी, चेनाब, व्यास, और झेलम नदियां हजारों साल से बह रही हैं और ये दरिया ए सिंध में बदल जाती हैं। पानी रोकना इतना आसान नहीं है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक के बाद मदनी ने कहा, "पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादी इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते और वे जाहिल हैं, क्योंकि इस्लाम बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देता। सरकार को आतंकवाद के उस स्रोत को रोकना चाहिए, जहां से यह फैल रहा है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं