न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा ने जारी की एक और सूची, दौसा से कन्हैया लाल मीणा, करौली-धौलपुर से इंदु देवी

इस सूची में भाजपा ने तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। भाजपा की इस सूची में राजस्थान के करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव, दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल मीणा और मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 4:29:19

भाजपा ने जारी की एक और सूची, दौसा से कन्हैया लाल मीणा, करौली-धौलपुर से इंदु देवी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। भाजपा की इस सूची में राजस्थान के करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव, दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल मीणा और मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की थी। भाजपा ने इस लिस्ट में कुल 111 नामों का ऐलान किया था। भाजपा की यह लिस्ट चौंकाने वाली थी, क्योंकि पार्टी की इस सूची से वीके सिंह, अश्चिनी चौबे और वरुण गांधी जैसे बड़े नाम गायब थे। इसके अलावा भाजपा ने अकर विवाकों में रहने वाले अनंत कुमार हेगड़े का भी टिकट काट दिया।

यूपी के 13 नामों का किया ऐलान, वरुण का टिकट काटा

भाजपा ने पांचवीं सूची में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पार्टी ने नौ सांसदों का टिकट काटा है। भाजपा ने वीके सिंह के अलावा वरुण गांधी, बरेली से संतोष गंगवार, कानपुर से सत्यदेव पचौरी, बदायूं से डॉक्टर संघमित्रा मौर्य, बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत, हाथरस राजवीर सिंह दिलेर, बहराइच से अक्षयवर लाल गौड़ और मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया।

मेनका गांधी सुल्तानपुर से

भाजपा द्वारा रविवार शाम जारी की गई 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में अनुसार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से और पूर्व सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से किस्मत आजमाएंगे। इस सूची में भाजपा ने वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर दांव लगाया है।

पश्चिम बंगाल के 19 उम्मीदवारों का ऐलान

भाजपा के इस सूची में पश्चिम बंगाल के 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इन नामों में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गांगुली का नाम भी शामिल है। उन्हें तामलुक से टिकट दिया गया है। अभिजीत गांगुली के अलावा भाजपा ने अर्जुन सिंह को बैरकपुर से जबकि दिलीप घोष को वर्धमान-दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। बशीरहाट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। वह संदेशखालि की पीड़ित महिलाओं में से एक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी