न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा ने सिर्फ स्कीमों के नाम बदलें, अलग से कुछ नहीं किया, महंगाई खत्म करने को लेकर कोई जिक्र नहीं : तेजस्वी

बिहार से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इस घोषणा पत्र में इधर-उधर की बातें है। इसमें न तो युवाओं के लिए कुछ है और न ही गरीबों और किसानों के लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 3:00:32

भाजपा ने सिर्फ स्कीमों के नाम बदलें, अलग से कुछ नहीं किया, महंगाई खत्म करने को लेकर कोई जिक्र नहीं : तेजस्वी

नई दिल्ली। भाजपा का संकल्प पत्र जारी होते ही सियासी बयानबाजियों की बाढ़ सी आ गई है। खासकर विपक्षी दलों ने घोषणा पत्र पर तंज करना शुरू दिया है। कोई इसे जुमला पत्र बता रहा है, कोई इसमें युवाओं और गरीबों के लिए कुछ भी नहीं होने का दावा कर रहा है। इसी बीच बिहार से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इस घोषणा पत्र में इधर-उधर की बातें है। इसमें न तो युवाओं के लिए कुछ है और न ही गरीबों और किसानों के लिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के इस घोषणा पत्र में 60 प्रतिशत युवा के बारे में कुछ नहीं हैं। 80 प्रतिशत किसानों के बारे में कोई जिक्र नहीं। कितनी नौकरी देंगे, इसकी कोई चर्चा नहीं है। गरीब प्रदेशों के लिए कुछ नहीं है। केवल इधर-उधर की बातें की गई हैं। हम बिहार की ही बात करें तो यहां के लिए कुछ नहीं है। विशेष पैकेज की भी बात नहीं की गई है। केवल बिहार ही नहीं अन्य गरीब राज्यों के लिए भी कोई बात नहीं की गई है।

मीडिया द्वारा पूछे गए अन्य प्रश्नों के उत्तर देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा ने महंगाई कैसे खत्म करेंगे उस बारे में भी घोषणापत्र में कोई जिक्र नहीं किया है। गरीबी को कैसे खत्म करेंगे, इस बारे में भी कुछ नहीं बताया है। हालांकि, भाजपा के लोगों ने 10 सालों में क्या-क्या नहीं कहा है और क्या-क्या किया है, सब लोगों को पता है।

लोगों को राशन मुहैया और फूड सिक्योरिटी के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि राशन और फूड सिक्योरिटी बिल कांग्रेस के जमाने से है। ये लोग सिर्फ योजनाओं का नाम बदल देते हैं। ये अलग से क्या कर रहे हैं। सिर्फ स्कीम का नाम बदल देना है और बिहार जैसे गरीब राज्यों पर भार दे देना है। पहले केंद्रीय योजनाओं में राज्यों को सिर्फ 10 प्रतिशत देना होता था, अब 50 प्रतिशत देना पड़ रहा है। राज्यों पर तो और भार बढ़ा दिया गया। यह बात सिर्फ मैं ही नहीं मुख्यमंत्री जी ने भी कई बार कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी