न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व CM की पत्नी अमृता फडणवीस का अनोखा दावा - मुंबई में 3% तलाक ट्रैफिक जाम के कारण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने आज पत्रकारों से बात करते हुए अनोखा दावा किया। उन्होंने कहा कि मुंबई शहर में 3% तलाक का कारण मुंबई का ट्रैफिक है। इसके बाद शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमृता फडणवीस का नाम लिए बिना उनके बयान पर तंज किया और इसे आज के दिन का सबसे बेतुका बयान बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 4:40:48

पूर्व CM की पत्नी अमृता फडणवीस का अनोखा दावा - मुंबई में 3% तलाक ट्रैफिक जाम के कारण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने आज पत्रकारों से बात करते हुए अनोखा दावा किया। उन्होंने कहा कि मुंबई शहर में 3% तलाक का कारण मुंबई का ट्रैफिक है। इसके बाद शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमृता फडणवीस का नाम लिए बिना उनके बयान पर तंज किया और इसे आज के दिन का सबसे बेतुका बयान बताया।

अमृता फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि भूल जाओ कि मैं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हूं। मैं आपसे एक महिला के रूप में बात कर रही हूं। मैंने सड़कों पर मौजूद गड्ढों और ट्रैफिक का अनुभव किया है कि वे हमें कैसे परेशान करते हैं। अमृता फडणवीस ने कहा, 'क्या आप जानते हैं कि मुंबई में 3% तलाक ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं क्योंकि लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं?'

अमृता फडणवीस ने कहा कि वह सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक में फंसने से खुद परेशान हैं। जबकि शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के बयान का मजाक उड़ाया और कहा कि बेंगलुरु के परिवारों को इस दावे के बारे में पढ़ने से बचना चाहिए। यह आपकी शादियों के लिए घातक साबित हो सकता है।

प्रियंका चतुर्वेदी के साथ ही कई और लोगों ने भी सोशल मीडिया पर अमृता फडणवीस के बयान का मजाक उड़ाया। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके साथ अपने-अपने जोक्स और मीम्स भी जोड़ दिए।

अमृता फडणवीस ने राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महाविकास नहीं बल्कि महावसूली सरकार है और यह बात मैं ही सिर्फ नहीं कर रही बल्कि पूरी दुनिया कर रही। उन्होंने कहा कि मुंबई में कई ऐसे मुद्दे हैं जहां सरकार ध्यान नहीं दे रही। मुंबई में सड़क, ट्रैफिक और एसटी कर्मचारियों की समस्या है। सरकार का ध्यान इन सब से हटकर खुद की जेब भरने पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?