न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एल्विश यादव मामले में अब भाजपा नेता और सांसद मेनका गाँधी ने दी प्रतिक्रिया, तुरन्त होनी चाहिए गिरफ्तारी

मेनका गांधी अपने बयान में आगे कहती हैं, कुछ लोग टीआरपी पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक बार जब मशहूरता की चस्का लगा गई और हेडलाइन में बने रहने के लिए तो वो कुछ भी सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 3:50:46

एल्विश यादव मामले में अब भाजपा नेता और सांसद मेनका गाँधी ने दी प्रतिक्रिया, तुरन्त होनी चाहिए गिरफ्तारी

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता रहे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पर दर्ज हुई रेव पार्टी की शिकायत के बाद उनकी मुश्किलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ रेव पार्टी के साथ-साथ सांप के जहर के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टी में स्नेक पॉइजन सप्लाई करने के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है और इसी में से एक नाम एल्विश यादव का भी है। अब इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता और सांसद मेनका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा नेता मेनका गांधी ने इस पूरे मामले को लेकर मीडिया से बातचीत की और कहा कि उन्हें इसके बारे में इसलिए पता चला क्योंकि एल्विश यादव इसे बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने इंफ्लुएंसर की गिरफ्तारी की भी मांग की। उन्होंने कहा, ‘पीएफए ने उनके लोगों को पकड़ा। ये ट्रैप लगाया गया था। इसके ऊपर हमारी नजर बहुत दिनों से है क्योंकि ये जो फोटोज और वीडियोज शेयर करता है, उसमें इसे अक्सर सांप पहने हुए देखा गया है। ये सारे सांप काफी खतरनाक हैं। इसमें पाइथन और कोबरा जैसे सांप हैं। इनको इस्तेमाल किए जाने पर सात साल की सजा है। बाद में हमें पता चला कि वो उनका वेनम बेचता है। फिर हमने एक पार्टी रखी, जिसमें उसे बुलाया। पहले तो उसने अपने लोगों को भेजा ये देखने के लिए कहीं कोई ट्रैप ना हो। जब उसने देख लिया कि सब कुछ ठीक है तो पांच लोगों स्नेक वेनम और सांपों के साथ भेजा भेजा। ये गुड़गांव और नोएडा में इनकी सप्लाई करता है।’

मेनका गांधी अपने बयान में आगे कहती हैं, ‘कुछ लोग टीआरपी पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक बार जब मशहूरता की चस्का लगा गई और हेडलाइन में बने रहने के लिए तो वो कुछ भी सकते हैं।’ वहीं, एल्विश की गिरफ्तारी को लेकर मेनका गांधी कहती हैं, 'उसकी गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए और वो अभी फरार है।'

मेनका गांधी के NGO ने दी थी टिप

मेनका गांधी ने ये भी बताया कि सांपों का इस्तेमाल और जानवरों से बालात्कार किया जाता था। इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सांपों के इस्तेमाल के मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी हुई थी। नोएडा पुलिस ने मेनका गांधी के एनजीओ PFA (People for Animal) की शिकायत पर सेक्टर 49 इलाके में छापेमारी की और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5 कोबरा सहित कुल 9 सांप बरामद किए गए थे।

एल्विश यादव ने मामले को बताया ‘फेक’

इतना ही नहीं, सांपों के इस्तेमाल के मामले को लेकर एल्विश यादव ने अपना रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर कहा, ‘मैं सुबह उठा और मैंने देखा कि मेरे खिलाफ कैसी-कैसी न्यूज फैली हुई है। मीडिया में न्यूज फैली है कि एल्विश यादव अरेस्ट हो गए, एल्विश नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए। मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सारे फेक हैं, एक पर्सेंट भी इनमें सच्चाई नहीं है।’ ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर ने ये भी कहा कि वो यूपी पुलिस का सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर इन सब मामले में वो एक परसेंट भी शामिल पाए जाते हैं तो वो सारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स