न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन तय नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा के बयान को नकारा

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कर्नाटक में बीजेपी और JDS अभी साथ नहीं आए हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के साथ आने वाले बयान को नकार दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 6:44:07

कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन तय नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा के बयान को नकारा

बेंगलुरु। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कर्नाटक में बीजेपी और JDS अभी साथ नहीं आए हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के साथ आने वाले बयान को नकार दिया। उन्होंने कहा- यह उनकी निजी प्रतिक्रिया है। अभी तक दोनों दलों में सीट शेयरिंग के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। हम 2 या 3 बार मिले हैं, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस राज्य को लूट रही

कुमारस्वामी ने गठबंधन को लेकर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि हम साथ आ रहे रहे हैं या नहीं बाद में देखते हैं। लेकिन राज्य के लोगों को हमारे (दोनों दल) साथ आने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस राज्य को लूट रही है। उन्हें विकल्प की जरूरत है।

मैंने 2006 में भाजपा से हाथ मिलाया था। मेरे 20 महीने के काम के कारण राज्य में एक अच्छी छवि (गुडविल) बनी हुई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि चुनाव नहीं जीत पाने वाली दो हताश पार्टियां हाथ मिला रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच चर्चा चल रही है। हम लोगों के सामने जाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

लोगों को इसकी ज़रूरत है। पिछले तीन महीनों में कांग्रेस सरकार के बुरे कामों की पृष्ठभूमि में उन्हें विकल्प की जरूरत है। लोग सभी घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं। जद(एस) के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर कुमारस्वामी ने कहा कि कोई समस्या नहीं है। मैंने 2006 में भाजपा से हाथ मिलाया और पूरे राज्य ने मुख्यमंत्री के रूप में मेरे 20 महीने के कार्यकाल की सराहना की। विलय के लिए अभी भी वक्त है।

एक विशेष पूजा और हवन (अग्नि अनुष्ठान) में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, कुमारस्वामी ने कहा कि वह इस समय आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा और उनकी पार्टी जेडी(एस) के बीच गठबंधन के बारे में बात नहीं करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जद(एस) के साथ गठबंधन से कर्नाटक में भाजपा मजबूत होगी।

येदियुरप्पा ने भी बीजेपी और जेडीएस के गठबंधन का स्वागत किया था। गठबंधन से ज्यादा सीटें जीतना संभव है। इस संबंध में नई दिल्ली में बातचीत चल रही है। जद(एस) के शीर्ष नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से बातचीत की थी।

येदियुरप्पा ने कहा था कहा कि दोनों पार्टियों के नेता इस पर सहमत हो गए हैं। अमित शाह जद(एस) को चार एमपी सीटें देने पर सहमत हो गए हैं। हम बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो