न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति बनाने में जुटी भाजपा, एनडीए ने कहा मोदी जो फैसला लेंगे वह मंजूर

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को यह बता दिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए एकजुट बना रहेगा और लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर जो भी फैसला पीएम मोदी लेंगे वह सभी दलों को मान्य होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 11:30:53

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति बनाने में जुटी भाजपा, एनडीए ने कहा मोदी जो फैसला लेंगे वह मंजूर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आम सहमति से लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को चुनने का प्रयास कर रही है। इसके लिए वह एनडीए में शामिल सभी दलों से राय मशविरा कर रही है। गौरतलब है कि भाजपा एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में शामिल सभी पार्टियों में सबसे बड़ी पार्टी है।

सीएनएन-न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि एनडीए गठबंधन के सहयोगियों ने भाजपा द्वारा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किए जाने वाले उम्मीदवार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। एक सूत्र ने बताया, "अध्यक्ष पद उम्मीदवार के लिए सहयोगी दलों से सुझाव मांगे गए हैं। हालांकि, अधिकांश सहयोगी दलों ने किसी खास व्यक्ति को प्राथमिकता या पसंद नहीं दी है।"

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को यह बता दिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए एकजुट बना रहेगा और लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर जो भी फैसला पीएम मोदी लेंगे वह सभी दलों को मान्य होगा। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन सहयोगियों को यह भी बता दिया है कि वे गठबंधन के किसी एक सहयोगी को उपसभापति का पद देने के लिए इच्छुक हैं। हालांकि, विपक्ष भी इस पद के लिए अपना दावा पेश कर सकता है, क्योंकि इसके लिए पर्याप्त संख्या बल उनके पास है।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद के आगामी सत्र के लिए सदन की रणनीति तैयार करने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस सत्र में जहां नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले पांच साल के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का दृष्टिकोण देश के सामने रखेंगी।

राजनाथ सिंह के आधिकारिक आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, किरण रिजिजू और अन्नपूर्णा देवी शामिल हुए। राजग के सहयोगी दलों में जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान सहित अन्य नेता शामिल हुए। सिंह और पासवान केंद्रीय मंत्री हैं।

कुछ सहयोगी दलों, जिनमें वरिष्ठ सांसद भी शामिल हैं, उन्होंने भी भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए ऐसा उम्मीदवार लाने का अनुरोध किया है, जिस पर आम सहमति बन सके। कुछ सहयोगी दलों ने सरकार को बताया है कि "2014 और 2019 अलग थे, जब भाजपा को लोकसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त था। लेकिन इस बार अधिक संख्या बल के साथ विपक्ष ज्यादा आक्रामक होगा। इसलिए अध्यक्ष पद और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।" संसद का विशेष सत्र 24 जून को शुरू होगा। हालांकि यह सत्र मुख्य रूप से लोकसभा में सभी निर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के लिए है। तीसरे दिन 26 जून को स्पीकर के लिए चुनाव होगा। वर्तमान में ओम बिरला पिछले पांच वर्षों से लोकसभा अध्यक्ष के पद पर हैं।

लेकिन लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले एक प्रोटेम स्पीकर का पद होगा जो अध्यक्ष चुने जाने तक पहले तीन दिनों तक सदन की अध्यक्षता करेगा। इस पद को देने के लिए आम तौर पर सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। सरकारी सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि नेता सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने के लिए विपक्ष समेत सभी राजनीतिक दलों से संपर्क करेंगे। जहां तक एनडीए उम्मीदवार का सवाल है, उनके पास नंबर हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लोकसभा के उपनेता राजनाथ सिंह सर्वसम्मति बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से संपर्क करेंगे।

ऐसी भी खबरे हैं कि जदयू ने कहा है कि वह अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करेगी जबकि एक अन्य महत्वपूर्ण सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार की मांग की है। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने अपने उम्मीदवार के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष पद की मांग की है जबकि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगी को यह पद देने पर विचार कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका