न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Poor Lady... को लेकर नाराज हुई भाजपा, नड्डा ने कहा - विदेशी आकाओं की भाषा बोलना बंद करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की पुअर लेडी वाली टिप्पणी ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 5:59:55

Poor Lady... को लेकर नाराज हुई भाजपा, नड्डा ने कहा - विदेशी आकाओं की भाषा बोलना बंद करें

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की पुअर लेडी वाली टिप्पणी ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। इसको लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस तरह से शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक है और तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए विदेशी आकाओं की भाषा बोलना बंद करना चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति के लिए “पुअर” शब्द का इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक है और यह सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के प्रति विपक्ष की निरंतर उपेक्षा को दर्शाता है। दुर्भाग्य से यह कोई अकेली घटना नहीं है। जब राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाए गए बदलाव और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाल रही थी, तब विपक्ष ने अपनी सामंती मानसिकता से प्रेरित होकर पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण का मजाक उड़ाना चुना।”

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि आज का ध्यान भारत की उल्लेखनीय प्रगति का जश्न मनाने पर होना चाहिए था, जैसा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में रेखांकित किया गया है:

— तेजी से अस्थिर होते विश्व में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता के एक स्तंभ के रूप में भारत का उदय, एक वैश्विक उदाहरण स्थापित करना।

—महिला-नेतृत्व विकास, यह सुनिश्चित करना कि महिलाएं राष्ट्र की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाएं।

—आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा।

—प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार, जिसका उद्देश्य अतिरिक्त तीन करोड़ परिवारों को नए घर उपलब्ध कराना तथा सभी के लिए आवास सुनिश्चित करना है।

—पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से सात दशकों में पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों को बैंकिंग प्रणाली में शामिल किया गया।

—भारत के युवा स्टार्टअप और खेल से लेकर अंतरिक्ष अन्वेषण तक के क्षेत्रों में राष्ट्र को गौरवान्वित कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “तुच्छ राजनीतिक लाभ के लि विपक्ष ने बार-बार संवैधानिक मानदंडों के प्रति घोर उपेक्षा दिखाई है, बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति अनादर की अपनी विरासत को असम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ाया है। शायद अब समय आ गया है कि विपक्ष देश के सर्वोच्च पद का बार-बार अपमान करने के बजाय लोकतंत्र के मंदिर में सार्थक चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित करे। उन्हें देश की कीमत पर खुद को समृद्ध करते हुए विदेशी कठपुतली आकाओं की भाषा बोलना बंद करना चाहिए।”

दरअसल, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने कहा कि वो (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु) अपने सम्बोधन के आखिर तक थक गईं थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी (पुअर लेडी)।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका