Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वोट नहीं देने के चलते भाजपा ने सांसद जयंत सिन्हा को दिया कारण बताओ नोटिस

जयंत सिन्हा ने संगठनात्मक कार्यों और पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मनीष जायसवाल को हजारीबाग से लोकसभा का टिकट देने के बाद से पार्टी से दूरी बना ली है, इसी के चलते पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 May 2024 12:13:42

वोट नहीं देने के चलते भाजपा ने सांसद जयंत सिन्हा को दिया कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ संगठनात्मक कार्यों और प्रचार में "रुचि नहीं लेने" के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जयंत सिन्हा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हजारीबाग से चुनाव लड़ा था और वहाँ से विजय प्राप्त की थी। जयंत सिन्हा ने संगठनात्मक कार्यों और पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मनीष जायसवाल को हजारीबाग से लोकसभा का टिकट देने के बाद से पार्टी से दूरी बना ली है, इसी के चलते पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने भी पांचवें चरण के मतदान के दौरान सोमवार को हजारीबाग में अपना वोट नहीं डाला।

भाजपा के झारखंड महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में कहा, "आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है।" भाजपा ने निवर्तमान हजारीबाग सांसद से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

यह घटनाक्रम सिन्हा के बेटे आशीष सिन्हा द्वारा झारखंड के बरही में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की एक चुनावी रैली में भाग लेने के कुछ दिनों बाद आया है। रैली में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

रैली के दौरान आशीष सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के प्रति अपना समर्थन जताया। मार्च में, जयंत सिन्हा ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी और भाजपा नेतृत्व से उन्हें चुनावी राजनीति से मुक्त करने का अनुरोध किया था। जयंत सिन्हा और उनके पिता यशवंत सिन्हा ने 1998 से 26 वर्षों से अधिक समय तक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
एक्स पर एक पोस्ट में, सिन्हा ने कहा कि वह भारत और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हालाँकि, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि वह आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखेंगे।

भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ उनके बयान के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका