Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दानिश अली को आतंकवादी बताने वाले रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बनाया टोंक का चुनाव प्रभारी

कुछ समय पूर्व संसद में बसपा सांसद दानिश अली को आतंकवादी बताने के साथ उनके लिए कई अपशब्द बोलने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने राजस्थान के टोंक जिले का विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 5:19:13

दानिश अली को आतंकवादी बताने वाले रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बनाया टोंक का चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। कुछ समय पूर्व संसद में बसपा सांसद दानिश अली को आतंकवादी बताने के साथ उनके लिए कई अपशब्द बोलने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने राजस्थान के टोंक जिले का विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। यह तब है जब भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को सांसद को अपशब्द बोलने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर रखा है, जिसका अभी रमेश बिधूड़ी ने पार्टी आकाओं को जवाब नहीं दिया है।

बिधूड़ी को नई जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इसे बिधूड़ी को नफरत फैलाने को लेकर नया इनाम देना बताया है। उधर, महुआ मोइत्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि क्या यही आपके प्यार का प्रसार है?
कांग्रेस, सपा और टीएमसी ने विरोध जताया

सपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे कपिल सिब्बल ने कहा- रमेश बिधूड़ी ने स्पेशल सेशन के दौरान सदन में वो शब्द बोले थे, जो नहीं बोले जाने चाहिए थे। अब भाजपा ने बिधूड़ी को टोंक का इंचार्ज बना दिया। टोंक की मुस्लिम आबादी 29.25% है। नफरत को राजनीतिक फायदे का प्रतीक माना जाता है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ये सब इनका बकवास है।

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा- जिस व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस दिया गया हो, उसे नई जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है? नरेंद्र मोदी जी, अल्पसंख्यकों के लिए यही आपकी स्नेह यात्रा है, यही आपके प्यार का प्रसार है?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका