न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा हत्याकांड को भाजपा ने बताया लव जिहाद, अपराधी को बचाने में लगे सिद्धारमैया

कर्नाटक के हुबली में चार दिन पहले कॉलेज परिसर में चाकू गोदकर की गई लड़की की हत्या का मामला गरमाया हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 2:39:22

नेहा हत्याकांड को भाजपा ने बताया लव जिहाद, अपराधी को बचाने में लगे सिद्धारमैया

बेंगलूरू। कर्नाटक के हुबली में चार दिन पहले कॉलेज परिसर में चाकू गोदकर की गई लड़की की हत्या का मामला गरमाया हुआ है। जिस लड़की नेहा की हत्या हुई, उसके पिता कांग्रेस पार्षद हैं। इस मामले को लेकर कर्नाटक कांग्रेस सरकार को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पूरे राज्य की महिलाएँ कर्नाटक सरकार पर सवाल उठा रही हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस इसे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा केस बता रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इसे 'लव जिहाद' करार दिया है।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने रविवार को कहा कि प्रथम दृष्टया यह लव जिहाद का मामला मालूम पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपराध के पीछे की प्रेरणा की जांच करनी चाहिए। इसके बजाय, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपराधी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मालूम हो कि सीएम पहले ही इसे लव जिहाद का मामला मानने से इनकार कर चुके हैं।

बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार को किसी बात की परवाह ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'इससे पहले मेंगलुरु में बम विस्फोट हुआ था। इसे लेकर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि यह एक छोटी सी घटना है और यह कोई आतंकवादी हमला नहीं था। मगर, बाद में जब जांच की गई तो मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक हुबली-धारवाड़ घटना का सवाल है तो वहां भी ऐसा ही कुछ दिख रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री का रवैया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। पीड़ित परिवार के बचाव में आने के बजाय, उन्होंने कहा कि हत्या व्यक्तिगत प्रतिशोध के कारण हुई है। इसे लेकर पूरे राज्य की महिलाएं कर्नाटक सरकार पर सवाल उठा रही हैं।

कॉलेज परिसर में चाकू मारकर की नेहा की हत्या

मालूम हो कि हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की 18 अप्रैल को हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बीवीबी कॉलेज के परिसर में चाकू मारकर 23 वर्षीय लड़की का मर्डर किया गया। वह एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी जबकि आरोपी फैयाज उसका पूर्व सहपाठी है। पुलिस के अनुसार, फैयाज ने नेहा पर कई बार चाकू से वार किया। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन नेहा कुछ समय से उसे नजरअंदाज कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। राज्य के कई हिस्सों में फैयाज को मौत की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती