न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : मकान के पीछे पड़ा मिला भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव, गला दबाकर की गई हत्या

भाजपा बूथ अध्यक्ष रहे मृतक के कोई संतान नहीं थी तथा दो माह पहले पत्नी का निधन होने पर एकदम अकेले रह गए थे। सुबह मकान के पीछे शव पड़ा होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 8:37:08

उत्तरप्रदेश : मकान के पीछे पड़ा मिला भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव, गला दबाकर की गई हत्या

प्रदेश के सुबेहा थाना के पूरे पंडित मजरे थलवारा गांव में एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जहां भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव मकान के पीछे पड़ा मिला। अज्ञात लोगों द्वारा उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा बूथ अध्यक्ष रहे मृतक के कोई संतान नहीं थी तथा दो माह पहले पत्नी का निधन होने पर एकदम अकेले रह गए थे। सुबह मकान के पीछे शव पड़ा होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर जांच की तथा सीओ नवीन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं। स्वान टीम ने मौके से सुराग एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने बताया रिश्तेदारों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

सुबेहा के पूरे पंडित मजरे थलवारा गांव के हरिहर सिंह (65) पुत्र जसवंत सिंह की हत्या कर दी गई है। अज्ञात द्वारा गला कस कर हत्या करने से मृतक के गले में चोट के निशान देखे गए हैं। सुबह मकान के पीछे शव पड़ा मिलने पर घटना की जानकारी ग्रामीणो को हुई।

मृतक नें घर के पास पोल्ट्री फार्म खोल रखा था जिसकी देखभाल के लिए गांव के भोला को नौकरी पर रखा था। दो माह पहले पत्नी की मौत हो गई थी। कोई संतान नहीं होने पर रिश्तेदार व गांव के कुछ लोग मृतक की कृषि भूमि मकान व अन्य संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए दबाव बना रहे थे। घटना की रात से पहले देर शाम तक गांव के एक पूर्व प्रधान के पुत्र के साथ मृतक को देखा गया था जबकि करीब एक माह पहले बहनोई से विवाद पर मृतक द्वारा पुलिस से शिकायत की चर्चा है। संपत्ति के लालच में रिश्तेदारों व गांव के कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात