न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर लीक मामले में भाजपा हुई सख्त, योगी आदित्यनाथ के बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिले ओपी राजभर

नीट यूजीसी पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम सामने आने के बाद एसबीएसपी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 3:59:31

पेपर लीक मामले में भाजपा हुई सख्त, योगी आदित्यनाथ के बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिले ओपी राजभर

नई दिल्ली। नीट यूजीसी पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम सामने आने के बाद एसबीएसपी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले ओपी राजभर की मीटिंग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई थी।

ओपी राजभर के साथ सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर भी अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। दरअसल, पेपर लीक मामले में सुभासपा के विधायक बेदी राम का नाम आने के बाद इन नेताओं की मुलाकात हो रही है। हालांकि योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी में इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया गया लेकिन सूत्रों की अगर मानें तो सीएम योगी ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई।

सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक मामले में हो रही जांच में विधायक बेदी राम की संलिप्तता पर योगी आदित्यनाथ ने ओपी राजभर से विधायक के खिलाफ पार्टी स्तर की कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। सीएम योगी के साथ इस मुलाकात में ओपी राजभर के साथ अरविंद राजभर भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अब इन दोनों की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है।

यूपी में योगी सरकार पेपर लीक मामले के बाद प्रदेश में कानून लेकर आई है जिसमें दोषियों को उम्रकैद की सजा का प्रावधान है। वहीं, बेदी राम के वायरल वीडियो ने सरकार को असहज स्थिति में डाल दिया है। अब यह मामले सियासी रंग ले चुका है जिसको लेकर भाजपा सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। खास बात यह है कि इस पूरे मामले को लेकर ओपी राजभर ने चुप्पी साध रखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल