न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्रियों के चयन के लिए भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान, राजनाथ सिंह जाएंगे राजस्थान

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के नाम का ऐलान किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 6:37:23

मुख्यमंत्रियों के चयन के लिए भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान, राजनाथ सिंह जाएंगे राजस्थान

नई दिल्ली। 3 दिसम्बर को घोषित हुए राज्य विधानसभा के चुनावों में भाजपा को तीन राज्यों में प्रचण्ड बहुमत मिला है। हालांकि अभी तक भाजपा अपने इन तीनों राज्यों में किसी मुख्यमंत्री की नियुक्ति नहीं कर पाई है। तीनों राज्यों में उसे अपने पुराने दिग्गजों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब भाजपा ने तीनों राज्यों में नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक भेजने का फैसला किया है। जो वहाँ पर जाकर नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के नाम का ऐलान किया गया है।

भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, असम के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के नाम का ऐलान किया गया है।

पुराने चेहरों से दूरी बनाना चाहती है भाजपा

भाजपा के भीतर और बाहर इस बात को लेकर लगातार संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी इस बार एमपी, छत्तीसगढ़ औऱ राजस्थान में अपने पुराने सीएम चेहरों को नजरअंदाज कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा तीनों ही राज्यों में नए चेहरों पर दांव लगा सकती है।

पिछले दिनों संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इन चुनावों में मुख्यमंत्री फेस की घोषणा नहीं की थी। मध्यप्रदेश में जहां भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ बड़ी जीत हासिल की, वहां वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है लेकिन पार्टी के भीतर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की भी एक राय है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भाजपा किसी ओबीसी / आदिवासी चेहरों को राज्य की बागडोर सौंप सकती है। इसीलिए सीएम पद की रेस में लता उसेंडी, गोमती साय और रेणुका सिंह जैसे अनुसूचित जनजाति वर्ग के नेताओं का नाम आगे चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति

20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी

'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग

सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स