न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: शराबी पति को छुड़ाने थाने पहुंची पत्नी, खुद को बताया देवी, पुलिसवालों को देने लगी शाप

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। जब कोई पकड़ा जाता है, तो उसे छुड़ाने के लिए पूरा इलाका पुलिस पर हमला कर देता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jul 2022 9:20:40

बिहार: शराबी पति को छुड़ाने थाने पहुंची पत्नी, खुद को बताया देवी, पुलिसवालों को देने लगी शाप

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। जब कोई पकड़ा जाता है, तो उसे छुड़ाने के लिए पूरा इलाका पुलिस पर हमला कर देता है। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहां एक व्यक्ति के गिरफ्तार होने के बाद उसकी पत्नी ने थाने में पहुंचकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सिकंदरा थाने में उक्त महिला अपने शराबी पति को छुड़ाने के लिए खुद को मां दुर्गा बताया।

दरअसल, सिकंदरा थाना इलाके के पंचमहुआ मुसहरी से पुलिस ने शराब के नशे के हालत कार्तिक मांझी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। जिसको छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी संजू देवी हाथों में डंडा लेकर खुद को दुर्गा मां बताते हुए थाना पहुंच गई और नौटंकी करने लगी।

थाना परिसर के अंदर आते ही संजू देवी नाम की इस महिला दुर्गा का रूप धारण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों पर चावल छिड़कते हुए यह कहने लगी, कि उसकी इजाजत के बगैर कुछ नहीं हो सकता। उसके पति को हवालात से छोड़ा जाए, नहीं तो सबको शाप दे दूंगी। हालांकि, जैसे ही पुलिसकर्मी ने उसे भी हवालात में बंद करने की बात कही तो उसका ड्रामा शांत हो गया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद महिला थाने से अपने घर लौट गई।

बताया जाता है कि महिला संजू देवी अक्सर अपने गांव में खुद पर मां दुर्गा आने का ड्रामा करते रहती है और खुद को भक्त बताती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप