न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार कल से अनलॉक! सुबह 6 से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, शाम 7 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू

बिहार में नितीश सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। नीतीश सरकार ने कहा कि राज्य में सिर्फ नाइट कर्फ्य़ू ही जारी रहेगा। शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 June 2021 2:47:52

बिहार कल से अनलॉक! सुबह 6 से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, शाम 7 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू

बिहार में नितीश सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। नीतीश सरकार ने कहा कि राज्य में सिर्फ नाइट कर्फ्य़ू ही जारी रहेगा। शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी। इसके साथ ही अब बाजार में दुकानें भी ज्यादा समय तक खोली जा सकेंगी। अनलॉक का यह पहला चरण एक हफ्ते के लिए (9 से 15 जून तक) होगा। अनलॉक-1 में सभी दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। 50% क्षमता के साथ सार्वजनिक वाहन चल सकेंगे। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति रह सकेगी। निजी वाहनों को अब (नाइट कर्फ्यू का वक्त छोड़कर) पास की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि कम होते कोरोना के मामलों की वजह से ही बिहार में लॉकडाउन हटा दिया गया है।

यह पाबंदियां अभी भी जारी रहेगी

- सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
-सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
-सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेल-कूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर रोक जारी रहेगा।
-सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क भी बंद रहेंगे।
-सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी रहेगी।

शादियों में 20 लोगों की ही अनुमति रहेगी। इसमें बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी 20 व्यक्तियों की अनुमति होगी।

5 मई को लगाया था लॉकडाउन

बता दें कि कोरोना के हर दिन बढ़ रहे मामलों के बाद सरकार ने 5 मई को लॉकडाउन की घोषणा की थी। पहला लॉकडाउन 15 मई तक लगाया गया था। उसके बाद इसे 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। कम होते कोरोना मामलों के बीच किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसे देखते हुए लॉकडाउन पाबंदियों को 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया था। आज फिर से हालात की समीक्षा कर सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन को खत्म कर दिया है।

बिहार में घटता संक्रमण

बता दे, बिहार में बीते दिन 1,00,113 लोगों की जांच में मात्र 762 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लॉकडाउन के कारण अब कोरोना का मामला घट रहा है तो बिहार के 12 ऐसे जिले हैं जहां अभी 100 से कम एक्टिव मामले हैं। वहीं, 20 ऐसे जिले भी हैं जहां मौत का आंकड़ा 100 तक नहीं पहुंच पाया है। अब तक बिहार में 7,13,879 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 7,00,224 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,424 हो गई है। जबकि, एक्टिव मामलों की संख्या अब घटकर 8,230 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 98.09% हो गया है। बाहर से आने वाले 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 24 घंटे में बिहार में कुल 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 4 पटना के मरने वाले भी शामिल हैं। अब पटना में कुल मरने वालों की संख्या 1223 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त