न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव का नितीश कुमार पर तंज, सत्ता आती-जाती रहती है गलत परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि सत्ता आती और जाती रहती है, इस कारण गलत परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 8:03:02

तेजस्वी यादव का नितीश कुमार पर तंज, सत्ता आती-जाती रहती है गलत परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि सत्ता आती और जाती रहती है, इस कारण गलत परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जब कद छोटा हुआ तो वे भी धैर्य खो देते हैं।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 23 मार्च को कथित तौर पर बाहर से पुलिस बुलाकर विपक्षी विधायकों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में बुधवार को विधानसभा में हो रही चर्चा में भाग लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि ऐसा नहीं कि मैं केवल विपक्ष के विधायकों की बात कर रहा हूं, मैं सभी विधायकों की बात कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, 'मैं विधायकों के मान-सम्मन की बात कर रहा हूं। जब विधायक का मान-सम्मान ही नहीं रहेगा तो क्या बचेगा, उन्हें जनता क्यों चुनकर भेजेगी।'

उन्होंने कहा कि 23 मार्च को भी विपक्ष के सदस्य सरकार द्वारा लाए गए विधेयक का विरोध कर रहे थे, न कि सरकार का विरोध किया गया था।

तेजस्वी ने कहा, 'बिहार विाानसभा में यह गलत परंपरा मत बनाइए। सरकार आती और जाती रहती है। ऐसा न हो कि सरकार बदलने पर दूसरी सरकार विधायकों पर गोली चलवा दे और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर कहे कि हो गई कार्रवाई। ऐसी परंपरा मत बनाइए।'

उन्होंने कहा कि 23 मार्च की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार अधिकारी हैं उन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे आगे संदेश जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले कहा जाता था कि नीतीश कुमार से धैर्य सीखना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री का अब धैर्य भी समाप्त हो रहा है।

तेजस्वी ने कहा कि इस बार विपक्ष संख्या में बहुत कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता और जमात हमारे साथ भी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के प्रारंभ होने के बाद से ही विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया