न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो, जान बचाकर भागे लोग

बिहार के अररिया जिले में एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। वाहन पर सवार लोग समय रहते कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 5:26:10

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो, जान बचाकर भागे लोग

बिहार के अररिया जिले के कुर्साकांटा में एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। यह घटना कुर्साकांटा थानान्तर्गत कुर्साकांटा-बैरगाछी मार्ग पर सोनापुर के पास हुई।

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग:

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोग जोगबनी के पिपरा गांव से अररिया प्रखंड के दभड़ा गांव जा रहे थे। इसी दौरान, सोनापुर के पास उनकी चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि वाहन पूरी तरह से जलने लगा। घटना के बाद, कुर्साकांटा थाना पुलिस को सूचित किया गया और इसके बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कैसे लगी वाहन में आग:

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में करीब दस लोग सवार थे। आग लगते ही सभी लोग वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ये लोग एक छेका समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वाहन चालक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की संभावना जताई है।

स्कॉर्पियो जलकर हुई राख:

कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि "चलती गाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वाहन के अवशेष को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।"

अभिषेक कुमार ने आगे कहा, 'छेका समारोह में जा रहे एक स्कॉर्पियो में अचानक कुर्साकांटा थानान्तर्गत कुर्साकांटा-बैरगाछी मार्ग सोनापुर के पास आग लग गई। स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई है। उसके अवशेष को कब्जे में ले लिया गया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप