न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप को सपने में दिखते है भूत, कहा - महादेव का नाम लिया तो डर गया

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को इन दिनों सपने में भूत दिखाई दे रहे है। तेज प्रताप ने सोमवार को फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान यह बात कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 4:49:22

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप को सपने में दिखते है भूत, कहा -  महादेव का नाम लिया तो डर गया

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को इन दिनों सपने में भूत दिखाई दे रहे है। तेज प्रताप ने सोमवार को फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान यह बात कही। तेज प्रताप ने कहा कि मैंने सपने में देखा कि हसनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने गया हूं। वहां ताड़ के पेड़ पर भूत बैठा है। हमें पकड़ने आ रहा था। महादेव का नाम लिया तो भूत सकपका गया। लेकिन, हम डरे नहीं। उलटा उससे पूछा कि हमें डरा रहे हो? भूत बोला कि वह मेरा भाषण सुनने आया है।

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि लोग उनसे कहते हैं कि आप भाषण देते हैं तो लगता है कि लालू बोल रहे हैं। मेरे बारे में सपने भी लोग देखने लगे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि हमने गरीबी नहीं देखी। संघर्ष नहीं किया। सब कुछ बना बनाया मिल गया। हमारे पिता हमारे आदर्श हैं। उन्होंने नौजवानों, छात्रों, महिलाओं के लिए काफी संघर्ष किया और सभी जातियों को एक सा समझा।

नेता बनने के लिए संघर्ष की जरूरत

तेज प्रताप ने कहा कि फुलवरिया गांव में जब एक बच्चे का जन्म होता है तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह बच्चा बड़ा होकर बड़े-बड़े को पटखनी दे देगा। लालू प्रसाद यादव ने सदन से संसद तक गरीबों की आवाज उठाई, जबकि आज के नेता नए-नए होर्डिंग लगाते हैं। नेता खादी के नए-नए कुर्ता-पायजामा सिलवा लेते हैं और चार्ली का परफ्यूम लगा लेते हैं तो समझते हैं कि नेता हो गए। नेता बनने के लिए संघर्ष की जरूरत होती है।

तेज प्रताप ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना तीखा हमला बोला। तेज प्रताप ने कहा कि आज नौजवान शिक्षा, रोजगार के लिए भटक रहे हैं। अभी के राज में पढ़ाई के नाम पर घोटाला है। इमली के पेड़ में जितने पत्ते होते हैं, इस सरकार में उतने घोटाले हुए हैं।

जेल भरो आंदोलन करना होगा

छात्रों को तेज प्रताप ने कहा कि 7 अगस्त को जातीय जनगणना को लेकर आंदोलन होगा, 'उसी में सरकार का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जेल भरो आंदोलन करना होगा। पिताजी ने जेपी को बचाने के लिए लाठी खाई। हम सब को भी लड़ना-भिड़ना है। बहुत सारे लोग गद्दी मिलने पर उसका दुरुपयोग करने का काम करते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया