न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में सुपर स्प्रेड का खतरा, पटना में IMA के कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना संक्रमित

बिहार में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। बीते दिन 352 नए कोरोना मरीज मिले जिनमें नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) के 84 डॉक्टर भी शामिल हैं। बीते दो दिन में 100 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 12:52:33

 बिहार में सुपर स्प्रेड का खतरा, पटना में IMA के कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना संक्रमित

बिहार में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। बीते दिन 352 नए कोरोना मरीज मिले जिनमें नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) के 84 डॉक्टर भी शामिल हैं। बीते दो दिन में 100 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर डॉक्टर पटना में 26-28 दिसंबर को IMA के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CM नीतीश कुमार थे। डॉक्टरों के संक्रमित होने के बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है।

IMA के कार्यक्रम में CM की मौजूदगी में ही कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। माना जा रहा है कि यही कोरोना स्प्रेड की वजह बना। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के 5,000 से ज्यादा डॉक्टर शामिल हुए थे। अब डॉक्टरों से OPD और इमरजेंसी में इलाज के दौरान संपर्क में आए मरीजों से कोरोना स्प्रेड का बड़ा खतरा है।

NMCH में शनिवार को 16 डॉक्टरों की रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद रविवार को कैंप लगाकर डॉक्टरों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 200 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट्स की जांच की गई, जिसमें 84 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के साथ मेडिकल स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों की सोमवार को भी स्क्रीनिंग होगी। राज्य में डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स के संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 250 से ऊपर पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि IMA के कार्यक्रम में 5,000 से भी अधिक डॉक्टर जुटे थे। 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों की डॉक्टरों की टीम शामिल हुई थी। डॉक्टरों के पुरस्कार वितरण और भोज के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भीड़ दिखी थी। जिम्मेदारों के इस कार्यक्रम में भी कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं हो पाया था।

SK मेमोरियल से लेकर बापू सभागार में डॉक्टरों की भीड़ कोरोना की गाइडलाइन को किनारे करने वाली रही। इतना ही नहीं बापू सभागार में आयोजित IMA के कार्यक्रम में तो CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में गाइडलाइन टूटी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप