न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई से पटना पहुंचे 655 यात्रियों में से 17 निकले कोरोना संक्रमित, स्टेशन पर ही हुए ट्रेस

महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण के कारण मुंबई से बिहार की राजधानी पटना आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन के सभी यात्रियों की करना जांच की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 1:42:52

मुंबई से पटना पहुंचे 655 यात्रियों में से 17 निकले कोरोना संक्रमित, स्टेशन पर ही हुए ट्रेस

महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण के कारण मुंबई से बिहार की राजधानी पटना आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन के सभी यात्रियों की करना जांच की गई। इनमें से 17 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पटना जिला प्रसाशन के अधिकारी विनायक मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है। इसलिए मुम्बई से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की कोरोना जांच एंटीजन किट से कराई गई। यह ट्रेन रात में करीब 1:00 बजे पटना जंक्शन पहुंची थी। अफसरों ने बताया कि मुंबई से लगभग 655 लोग ट्रेन से पटना पहुचे थे। सभी यात्रियों की जांच की गई, जिसमें 17 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जो भी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे थे, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा एक और बिठाया जा रहा था। जांच पूरी होने के बाद पॉजिटिव पाए गए सभी यात्रियों को होटल पाटलिपुत्र अशोक में बने आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। पटना रेलवे स्टेशन पर मुम्बई से आए लोगो में ज्यादातर वे थे जो मुंबई में लॉकडाउन लगने कारण रोजगार छिन जाने के बाद बिहार अपने घर पहुंचे थे। ज्यादातर लोगों का कहना था कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण वह अपने घर वापस लौट रहे हैं।

मुम्बई से आने वाली ट्रेन के लिए पटना रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम किया गया था। प्लेटफार्म नंबर एक से निकलने वाले सभी रास्‍तों को बंद कर दिया गया था। सिर्फ दो मेन गेट को ही खोला गया था, जिससे एक-एक कर यात्री बाहर आ रहे थे। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम बारी-बारी से उनका जांच कर रही थी। कोरोना जांच के लिए जिला प्रशासन के द्वारा एक साथ कई काउंटर बनाए गए थे। जांच में नेगेटिव आए पैसेंजर को ही घर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन जो पॉजिटिव पाए जा रहे थे उन्हें अलग एक कोने में बिठाया जा रहा था।

आपको बता दे, देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां गुरुवार को गुरुवार को 56,286 नए मरीज मिले। 36,130 मरीज ठीक हुए और 376 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 32.29 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.49 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,028 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल 36 हजार 130 रोगियों को ठीक होने के बाद गुरुवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसकी वजह से राज्य में अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 26 लाख 49 हजार 757 हो गई है। राज्य में 5 लाख 21 हजार 317 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के एक बयान में कहा गया कि राज्य में दिनभर में 2 लाख 36 हजार 815 जांच की गईं और अब तक कुल 2,13,85,551 जांच हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया