न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में आज लागू हुआ Unlock-5, स्कूल-कोचिंग संस्थान में शुरू हुई पढ़ाई, शापिंग मॉल-सिनेमा हॉल भी शाम 7 बजे तक खुलेंगे

अनलॉक- 5 के दौरान 7 अगस्त से 9वीं और 10वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके हफ्तेभर बाद यानी 16 अगस्त से पहली से 8वीं कक्षा के स्कूल खोलने की इजाजत दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 9:53:31

बिहार में आज लागू हुआ Unlock-5, स्कूल-कोचिंग संस्थान में शुरू हुई पढ़ाई, शापिंग मॉल-सिनेमा हॉल भी शाम 7 बजे तक खुलेंगे

बिहार में कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद आज 7 अगस्त यानी शनिवार से अनलॉक-5 (Unlock-5) लागू हो गया है। आज से साप्ताहिक बंदी को छोड़कर सभी तरह की दुकानें और प्रतिष्ठान अब रोज खुलेंगे इसके अलावा पिछले काफी समय से बंद स्कूल-कोचिंग संस्थान और शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे।

अनलॉक- 5 के दौरान 7 अगस्त से 9वीं और 10वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके हफ्तेभर बाद यानी 16 अगस्त से पहली से 8वीं कक्षा के स्कूल खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि स्कूल 50% की उपस्थिति के साथ या फिर एक दिन बीच कर खुलेंगे। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। स्कूल भवनों का सैनेटाइजशन किया जाना भी आवश्यक होगा।

कोचिंग संस्थान भी आज से खुले

स्कूलों की तरह ही 10वीं से ऊपर के पाठ्यक्रम अथवा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों को भी 50 प्रतिशत क्षमता या एक दिन बीच कर इन्हें खोलने की इजाजत दी गई है। स्कूल और कोचिंग संस्थानों में वैसे शिक्षक और कर्मी ही आ सकते जिनकों कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।

सप्ताहिक बंदी के अलावा रोज खुलेंगी दुकानें

अनलॉक- 5 में राज्य की सभी तरह की दुकानें और प्रतिष्ठान साप्ताहिक बंदी के अलावा प्रतिदिन खुलेंगे। फिलहाल दुकानों को शाम 7 बजे तक ही खोला जा सकता है। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके कर्मचारी ही दुकानों में काम करेंगे। सार्वजनिक वाहनों में अब सीटों की क्षमता के अनुसार सौ प्रतिशत यात्री सफर कर सकते हैं। पहले 50% क्षमता के साथ ही सफर की इजाजत थी।

शापिंग मॉल और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे

Unlock 5 में शापिंग मॉल और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे। एक दिन बीच कर शाम 7 बजे तक शापिंग मॉल खोले जा सकते हैं। वहीं 50% क्षमता के साथ या एक दिन बीच कर सिनेमा हॉल को भी शाम 7 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है।

धार्मिक स्थल फिलहाल बंद रहेंगे

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा समेत अन्य धार्मिक स्थल फिलहाल आमजनों के लिए बंद रखा गया है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी और निजी कार्यक्रमों पर भी रोक जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया