जब कुछ लोग अंग्रेजों से माफी मांग रहेथे तब देश के वीर फांसी का फंदा चूम रहेथे तोयह कह कर की देश को आजादी 2014के बाद मिली है देश के खातिर शहीद हुए सवतंत्रता सेनानियों को तो अपम
देश की आजादी को लेकर कंगना के विवादस्पद बयान को लेकर बिहार में लगातार विरोध हो रहा है। तेज प्रताप यादव से पहले उनकी बहन रोहिणी आचार्या और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी निशान साध चुके हैं।
रोहिणी ने कंगना के बयान का विरोध करते हुए इंटनेट मीडिया पर लिखा था कि, शहीदों की जान जिसे भीख लगती है, फर्जी झांसी की रानू तू देशद्रोही लगती है। इसके पहले हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पद्म श्री सम्मान वापस लेने की मांग की थी। बता दे, कंगना रनौत ने गुरुवार को यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया था कि भारत को ‘वास्तविक आजादी 2014 में मिली थी' और 1947 में मिली आजादी एक भीख थी। उनका परोक्ष तौर पर इशारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सत्ता में आने की ओर था।













