न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : मोतिहारी में भीषण हादसा, सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे

बिहार के पूर्वी चंपारण में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। मोतिहारी के शिकारगंज थाना इलाके के गोढ़िया में सिकरहना नदी में नाव पलट गई। इसके कारण नाव में सवार 22 लोग नदी में डूब गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 1:21:53

बिहार : मोतिहारी में भीषण हादसा, सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे

बिहार के पूर्वी चंपारण में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। मोतिहारी के शिकारगंज थाना इलाके के गोढ़िया में सिकरहना नदी में नाव पलट गई। इसके कारण नाव में सवार 22 लोग नदी में डूब गए। इसमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं बच्चों को साथ लेकर जा रही थीं। नाव पलटने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों के ग्रामीण मौक पर पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। सिकहराना नदी में नाव पलटने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर की गांवों के सैकड़ों लोग जुट गए। प्रशासन के अमले के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर नदी में डूबे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। जिन लोगों को तैरना आता था, सभी नदी में कूद पड़े और डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी।

अभी तक नदी से सिर्फ एक शव के बरामद होने की खबर है। वहीं 5 अन्य लोगों को पानी से निकालकर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया है। जिन पांच लोगों को निकाला गया, उन्हें चिरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक छोटे से नाव पर सवार होकर लोग मवेशियों के लिए घास काटने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। नाव पर सवार सभी लोग गोढिया हराज गांव के बताए जाते हैं, जो प्रतिदिन नाव से नदी पार कर मवेशियों के लिए घास लाने जाते थे। प्रतिदिन की तरह आज भी छोटे नाव पर सवार होकर घास काटने जा रहे थे कि हादसा हो गया।

घटना की सूचना पर शिकारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था। जिले के शिकारगंज थाने के गोढ़िया इलाके में हुए नाव हादसे की पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रशासन नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और घटना के अन्य पहलुओं की छानबीन में जुट गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया