न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: किशनगंज में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

बिहार के किशनगंज में बुधवार की तड़के एक भयंकर हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 3:25:16

बिहार: किशनगंज में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

बिहार के किशनगंज में बुधवार की तड़के एक भयंकर हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

किशनगंज में तीन दोस्तों की मौत: यह हादसा NH 27 पर वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह तीन बजे हुआ हादसा: हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार 20 से 25 मीटर दूर गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार की सुबह करीब 3 बजे हुई। बाइक सिलीगुड़ी की दिशा से आ रही थी और पूर्णिया की ओर जा रही थी, जब उसने ट्रक से पीछे से टक्कर मारी।

अस्पताल में तीनों की मौत:
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

दो की पहचान, एक की नहीं: मृतकों में से एक युवक की पहचान आदित्य नारायण और दूसरे की पहचान सुजल के रूप में हुई है, जो कटिहार जिले के बलरामपुर के निवासी थे। हालांकि, तीसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

एक युवक परीक्षा देने आया था: मृतक आदित्य नारायण की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए आया था। दुर्घटना की जानकारी पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई, और जब वे अस्पताल पहुंचे, तो करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

"शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, उसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।" – गौतम कुमार, एसडीपीओ 1

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप