न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 की मौत

बिहार के कटिहार जिले में 5 मई 2025 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 बारातियों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो की मक्का लदे ट्रैक्टर से टक्कर के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 8:13:09

बिहार: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 की मौत

बिहार के कटिहार जिले में सोमवार रात (05 मई, 2025) को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सभी 10 लोग एक ही स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे। यह भीषण दुर्घटना पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो एक खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतक सभी पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड के ढिबरा बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं।

कोशकीपुर जा रही थी बारात, बीच रास्ते में टूटी खुशियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी चांदपुर चौक के पास पहुंची, सड़क पर पड़े मक्के के ढेर को देखकर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। स्कॉर्पियो असंतुलित होकर मक्का से लदे एक खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया भयावह मंजर

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी, जो खुद भी बारात में शामिल था और बाइक से पीछे आ रहा था, ने पूरी घटना का विवरण दिया। उसने बताया कि स्कॉर्पियो के आगे सड़क पर मक्के का ढेर पड़ा हुआ था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सीधे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई, जो मक्के से लदा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह और अन्य लोग बड़हरा कोठी के ढिबरा बाजार से बारात लेकर कोशकीपुर जा रहे थे। स्कॉर्पियो में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे। इस गाड़ी में दूल्हा मौजूद नहीं था, सिर्फ बाराती थे। गांव से कुल पांच गाड़ियाँ बारात लेकर रवाना हुई थीं।

खुशियों की जगह छाया मातम

इस दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान उदय कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि मृतकों की शिनाख्त अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ-2 धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया है।

" पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।"- वैभव शर्मा,पुलिस अधीक्षक

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप