न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रमोशन पाते ही पति ने मांगा दहेज, पैसे नहीं मिले तो करी गर्भवती पत्नी की हत्या; शव के टुकड़े कर दफनाया

बिहार के नालंदा जिले में एक साल पहले ब्याह कर लाई गई बहू को ससुराल वालों ने दहेज के लालच में मौत के घाट उतार दिया। ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 11:24:04

प्रमोशन पाते ही पति ने मांगा दहेज, पैसे नहीं मिले तो करी गर्भवती पत्नी की हत्या; शव के टुकड़े कर दफनाया

बिहार के नालंदा जिले में एक साल पहले ब्याह कर लाई गई बहू को ससुराल वालों ने दहेज के लालच में मौत के घाट उतार दिया। ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले तो विवाहिता की हत्या की और बाद में बाद में शव को कई टुकड़ों में काट कर दफना भी दिया। पिता की खोजबीन के बाद हत्‍या की इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने जमीन में गाड़े गए शव को टुकड़ों में बरामद किया है। जहां से पुलिस को लाश मिली वहां शव को जलाने के भी साक्ष्य मिले हैं। मृतका का नाम काजल बताया गया है।

हत्या का ऐसे हुआ खुलासा

हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा गांव में ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या की और फिर शव के कई टुकड़े करते हुए उसे दफना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी ससुराल में नहीं है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

परिजनों को लगा की कही बेटी के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस के सहयोग से बेटी की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान हिलसा के नोनिया विगहा के एक खेत में ही जमीन में दफनाया हुआ शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया। घटनास्थल से काजल के शव को पेट्रोल छिड़ककर जला देने के भी निशान मिले हैं।

27 जून 2020 को हुई थी शादी

बता दें कि पटना जिले के सलिमपुर निवासी अरविंद सिंह की पुत्री काजल कुमारी की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा निवासी जगत प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के साथ 27 जून 2020 को हुई थी। शादी के वक्त संजीत कुमार रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत थे। उनका हाल में ही टीटीई के पद पर प्रमोशन हुआ था।

प्रमोशन मिलते ही दहेज की करी मांग

संजीत का प्रमोशन होते ही दहेज के रूप में चार लाख की और मांग की जाने लगी। मृतका के परिजनों ने बताया कि इसी साल फरवरी में 80 हजार रुपये दे दिए थे फिर भी और राशि न देने पर संजीत कुमार ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी काजल की हत्या कर दी।

पति समेत 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

मामले की तफ्तीश के लिए पहुंचे हिलसा थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतका के पिता अरविंद सिंह ने पति संजीत कुमार समेत कुल 5 लोगों पर बेरहमी से काजल की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत