न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: पड़ोसी के प्यार में पागल पत्नी बनी हैवान, सोते हुए पति की गला दबाकर की हत्या; शव को भी लगा दिया ठिकाने

पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के प्यार में एक शादीशुदा महिला ऐसी पागल हुई कि उसने न केवल पति की हत्या करवा दी, बल्कि शव को ठिकाने भी लगा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 10:30:12

बिहार: पड़ोसी के प्यार में पागल पत्नी बनी हैवान, सोते हुए पति की गला दबाकर की हत्या; शव को भी लगा दिया ठिकाने

पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के प्यार में एक शादीशुदा महिला ऐसी पागल हुई कि उसने न केवल पति की हत्या करवा दी, बल्कि शव को ठिकाने भी लगा दिया। मामला जिले के झंझारपुर अनुमंडल से जुड़ा है, जहां शादीशुदा महिला ने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया। पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों की मदद से पति की हत्या करवा दी और थाने में जाकर पति के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। घटना मधेपुर थाना के भीठ भगवानपुर गांव की है। आरोपी महिला का नाम चांदनी सिंह है, जिसका भीठ भगवानपुर गांव में अपने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार सिंह के साथ अवैध संबंध था।

पुलिस की तफ्तीश में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी पत्नी सलाखों के पीछे भेज दी गई है, जबकि महिला का प्रेमी और उसके दो साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।

झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद के मुताबिक अवैध संबंध के चलते ही चांदनी सिंह ने राजकुमार सिंह और उसके दो साथियों की मदद से अपने पति निरंजन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को टेंगराहा नदी में फेंक दिया। हत्‍या के वक्‍त निरंजन सिंह सोए हुए थे।

एसडीपीओ का कहना है कि वारदात के बाद चांदनी सिंह ने बड़े ही चालाकी से पति की लापता होने की रिपोर्ट मधेपुर थाने में दर्ज करा दी। रिपोर्ट में चांदनी सिंह ने बताया कि निरंजन सिंह गांव के ही सरोज कर्ण के यहां ड्राइवरी करता था। 10 जुलाई की शाम नशे की हालत में घर लौटा और पैसे की मांग को लेकर मारपीट करने के बाद घर से कहीं बाहर चला गया।

आखिरकार पुलिस द्वारा पूरे मामले की तकनीकी अनुसंधान के करने के बाद पता चला कि बीते दो साल से चांदनी सिंह का अपने पड़ोसी राजकुमार सिंह के साथ अवैध संबंध था। 8 जुलाई को चांदनी सिंह ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर निरंजन सिंह की हत्या की साजिश रची और 10 जुलाई की रात को हत्या की वारदात ओ अंजाम दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत